div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
24 घंटे के अंदर नई तैनाती पर कार्यभार लेने को कहा गया। अल्टीमेटम भी दिया गया। यदि कार्यभार नहीं लिया तो शासन को पत्र भेज दिया जाएगा। प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी भी दी गई। ट्रांसफर रोकने के लिए पैरवी कराने पर भी कार्रवाई की हिदायत दी गई। वहीं, नगर निगम प्रशासन ने उन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है, जो लंबे समय से एक ही जगह जमे थे और जिनका रिकॉर्ड लगातार खराब रहा था।
बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले में सात जोनल अधिकारियों, 5 जोनल सेनेटरी ऑफिसर समेत कुल 20 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। इसके लिए कोई लिस्ट जारी नहीं की गई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने मामले को लेकर कहा- मुझे ट्रांसफर की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि उन्होंने सख्त लहजे में कहा-जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ट्रांसफर के बाद जोन-3 में जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने लिया चार्ज।div
divdiv
मेयर के खास माने जाने वाले अधिकारियों को हटाया
सोमवार को जारी ट्रांसफर आदेश में तीन जोनल अधिकारियों को कर अधीक्षक और जोनल सेनेटरी ऑफिसर के पद पर भेज दिया गया है। शहर के आठ जोन में से 7 जोनल अधिकारी बदल दिए गए हैं।
चार जोनल अधिकारियों के जोन बदल दिए गए, जबकि तीन पीसीएस अधिकारियों को नया जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही कर अधीक्षक और जोनल सेनेटरी ऑफिसर के पदों पर भी नई तैनाती दी गई है। नई तैनाती में पीसीएस अधिकारियों को तरजीह दी गई है, जबकि मेयर के खास माने जाने वाले अधिकारियों को हटाया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
मनोज यादव और अजीत राय पर गिरी गाज
जोन- 6 में जोनल प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज कुमार यादव को कर अधीक्षक और जोनल सेनेटरी ऑफिसर के पद पर जोन-3 में भेजा गया है। जोनल अधिकारी जोन आठ अजीत कुमार राय को जोन सात में कर अधीक्षक और जोनल सेनेटरी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही जोनल सेनेटरी अधिकारी के पद पर जोन-3 में राजेश जोन-5 में जीतेंद्र गांधी और जोन-8 में जीतेंद्र गांधी को जोनल सेनेटरी ऑफिसर बनाया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने लिया चार्ज।div
divdiv
20 से अधिक का ट्रांसफर
नगर आयुक्त की तरफ से कुल 20 से अधिक आरआई और टीएस के ट्रांसफर हुए हैं। नगर निगम में हुए ट्रांसफर पर फिलहाल कोई कुछ नहीं बोल रहा है। इस दौरान नगर निगम प्रशासन की तरफ से सीधे लिफाफे भेजकर ट्रांसफर की जानकारी दी गई। ट्रांसफर की जानकारी होते ही नगर निगम में हडकंप मच गया। इस दौरान पैरवी के लिए नेताओं और अधिकारियों के यहां कई लोग पहुंचे।




