Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

महक-परी बोलीं- दो हाफिज कुछ ज्यादा भौंक रहे:मुरादाबाद में मौलाना को धमकाया, कहा- इंस्टाग्राम पर लड़कियां देखता है

By admin · November 6, 2025 · 1 min read

संभल की यू-ट्यूबर बहनों महक और परी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों बहनें 2 मौलानाओं को धमकी दे रही हैं। वीडियो में महक और परी कह रही हैं- 2 हाफिज कुछ ज्यादा ही भौंक रहे हैं…..। मौलाना का काम मस्जिद में नमाज पढ़ाना है। उसे इंस्टाग्राम से भला क्या मतलब है? लड़कियों को देखने के लिए इंस्टाग्राम पर आता है। बदतमीज है। अगर ज्यादा बकवास की तो ऑटो वाले की तरह पिट जाओगे।

महक-परी ने मौलाना को धमकाते हुए यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसमें उनके साथ एक अन्य महिला भी नजर आ रही है, जिसे दोनों अपनी मां बता रही हैं। बता दें, मुरादाबाद में 2 दिन पहले महक-परी ने एक ऑटो वाले से मारपीट की थी।

वीडियो में महक-परी कह रही हैं कि मौलाना लड़कियों को ताड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर आया।
वीडियो में महक-परी कह रही हैं कि मौलाना लड़कियों को ताड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर आया।

वीडियो में महक और परी कहती हैं- ”दो हाफिज कुछ ज्यादा ही भौंक रहे हैं….। पहले वीडियो चेक कर, किसने मारा और किसने नहीं। अगर उसने एक मारा था न, तो मैंने दो लगाए थे। तू बता रहा है हमें, कैसे क्या। अगर कहीं दिख गया न तू, तो तेरा भी वही हाल करेंगे। इज्जत से रोस्ट कर ले।

और तेरा काम क्या है इंस्टाग्राम पर। लड़कियों को देखना… बदतमीज। मुल्ला जी होकर मस्जिद में बैठ तू। इंस्टाग्राम क्या चला रहा है? ये जो मेरे पीछे खड़ी है, वो मेरी मां है। पता है वो तेरे को कैसे मारेगी? घूसा मारेगी, घूसा। घूसों से पीट देगी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, 3 नवंबर को संभल की यूट्यूबर बहनें महक और परी का हाईवे पर हंगामा करने एक वीडियो सामने आया था। इसमें दोनों बहनें बीच सड़क पर एक ऑटो ड्राइवर से भिड़ गई थीं। फिर तीनों के बीच जमकर लात-घूसे चले थे।

54 सेकेंड का ये वीडियो मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर मझोला थाना एरिया का था। वीडियो में दिख रहा कि महक और परी किसी बात पर ऑटो ड्राइवर से उलझ रही थीं। दोनों में से एक पहले ड्राइवर को धक्का देती है।

देखें ऑटो ड्राइवर से मारपीट की तस्वीर

वीडियो में दोनों बहनों और ऑटो ड्राइवर के बीच मारपीट होती दिख रही।
वीडियो में दोनों बहनों और ऑटो ड्राइवर के बीच मारपीट होती दिख रही।

इस पर ड्राइवर सामने खड़े एक युवक से अपनी बात कहने लगता है। तब तक दोनों बहनें उसके पीछे से आती हैं और उसे पीटने लगती हैं। इस पर ड्राइवर विरोध करते हुए गाली देता है।

तब तक दोनों बहनें ड्राइवर को खींचते हुए सड़क के किनारे ले जाती हैं और उससे उलझ जाती हैं। उसके बाद हाथ-पैर से मारने लगती हैं। इस दौरान सड़क पर गाड़ियां कुछ देर के लिए रुक जाती हैं।

इस मामले में SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया था कि वीडियो चौधरी चरण सिंह चौक के पास का है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं कि ये कोई वास्तविक घटना है या फिर दोनों बहनों का पहले की तरह काेई पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। छानबीन होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।

अब जानिए कौन हैं महक और परी

जुलाई में दोनों बहनों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दोनों को जमानत भी मिल गई थी।
जुलाई में दोनों बहनों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दोनों को जमानत भी मिल गई थी।

संभल जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर एक गांव है शाहबाजपुर कलां। यहां के रहने वाले सरफराज और नईमा की बेटियां हैं मेहरुल उर्फ परी और निशा उर्फ महक। ये दोनों बहनें सोशल मीडिया पर महक-परी 143 के नाम से अकाउंट चलाती हैं। दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। इनका मकसद इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाकर पैसे कमाना है।

इनके वीडियो में अक्सर आपत्तिजनक कंटेंट होता है। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार मुकदमा भी हुआ है। जुलाई में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आई थीं। जेल से बाहर आने के बाद भी इनसे जुड़े कई विवाद सामने आ चुके हैं।

और खबरें