Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 7वीं की छात्रा से गैंगरेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, बहाने से बुलाकर होटल में बनाया बंधक; दोस्तों के साथ 2 दिन रेप किया

November 6, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में 7वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती की। चैटिंग करते हुए बहाने से रात 10 बजे मिलने बुलाया। उसके बाद स्कॉर्पियो से होटल ले जाकर वहां 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इतना ही नहीं, छात्रा को होटल में ही बंधक बनाकर रखा। तीनों युवक उसका दो दिन तक रेप करते रहे। छात्रा के गिड़गिड़ाने पर उसे छोड़ दिया, लेकिन धमकी दी कि अगर किसी से इस बारे में बताएगी तो उसके रेप का वीडियो वायरल कर देंगे।

15 साल की छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है। छात्रा को 2 नवंबर की रात होटल में ले जाया गया था।

10 बजे रात मिलने बुलाया, स्कॉर्पियो से ले गए

पीड़िता की मां के अनुसार, उसकी बेटी सरोजनीनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-7 में पढ़ती है। उसके पिता बंथरा थाना क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले किशोरी की आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले विमल नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

उसके बाद से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 2 नवंबर की रात करीब 10 बजे विमल ने उसकी बेटी को बहाने से घर से कुछ दूर बुलाया। उसे एक स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गया। उस समय स्कॉर्पियो में विमल के साथ उसके साथी पीयूष और शुभम मिश्रा भी थे।

div class=”f3e032cb “पुलिस हिरासत में गैंगरेप का आरोपी शुभम मिश्रा।div
div class=”f46ba790″पुलिस हिरासत में गैंगरेप का आरोपी शुभम मिश्रा।div
divdiv

होटल में रेप करते रहे, कई जगह दांत से काटा

तीनों युवक छात्रा को मड़ियांव के IIM रोड स्थित एक होटल में ले गए। वहां विमल और पीयूष छात्रा को बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप करते रहे। आरोपियों ने उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटा। छात्रा का मोबाइल छीनकर उसे कमरे में बंद रखा।

छात्रा के बार-बार गिड़गिड़ाने के बाद आरोपी उसे मंगलवार दोपहर स्कॉर्पियो से घर से कुछ दूर छोड़कर चले गए। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि उन्होंने उसका वीडियो बना लिया है और यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

div class=”f3e032cb “पुलिस हिरासत में गैंगरेप का आरोपी पियूष।div
div class=”f46ba790″पुलिस हिरासत में गैंगरेप का आरोपी पियूष।div
divdiv

पुलिस बोली- किशोरी की मेडिकल जांच कराएंगे

एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया- इस मामले में पीयूष और शुभम मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, सरोजनी नगर इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें