Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

दिल्ली में विस्फोट के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट हजरतगंज में गाड़ियों की चेकिंग DGP बोले संदिग्धों पर रखी जा रही नजर

By admin · November 10, 2025 · 1 min read

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम कार में हुए जोरदार धमाके के बाद लखनऊ समेत यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। CM योगी ने अफसरों से कहा- अधिकारी सतर्कता बरतें और फील्ड में उतरें।

शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकन्ना हो गई है। मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

DGP राजीव कृष्ण ने UPLIVENEWS को बताया- दिल्ली घटना के बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है

लखनऊ समेत यूपी में हाई अलर्ट के बाद हजरतगंज चौराहे पर तैनात पुलिस बल।
लखनऊ समेत यूपी में हाई अलर्ट के बाद हजरतगंज चौराहे पर तैनात पुलिस बल।
शहर के संवेदनशील इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
शहर के संवेदनशील इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
लखनऊ के मदेयगंज में वाहनों की जांच करती पुलिस।
लखनऊ के मदेयगंज में वाहनों की जांच करती पुलिस।

हजरतगंज में भारी पुलिस बल तैनात

हजरतगंज इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एडीसीपी जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देर शाम तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

आज ही लखनऊ डॉक्टर की लेडी टेरेरिस्ट अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज ही लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई।

डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थीं।

शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 8 की मौत

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पपर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

और खबरें