Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

J&K पुलिस ने 2900kg विस्फोटक जब्त किया:3 डॉक्टरों समेत 7 अरेस्ट, कार में AK–47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर पकड़ी गई

By admin · November 10, 2025 · 1 min read

अनंतनाग जिले में सिक्योरिटी फोर्सेस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया गया है। इसके साथ ही असॉल्ट राइफल और कारतूस भी मिले हैं। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा था।

गिरफ्तार डॉक्टर का नाम मुजम्मिल शकील है। यह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ से भी एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। शाहीन डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। शाहीन की कार से ही रविवार को कश्मीर में AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी।

इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। यह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।

जानकारी के मुताबिक डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। वह यहां रहता नहीं था, केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से अब तक कुल 2900 किलो IED बनाने की सामग्री बरामद की गई है। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम करते थे और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।

डॉ. आदिल अनंतनाग और डॉ. मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है।
डॉ. आदिल अनंतनाग और डॉ. मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है।
अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान गलियों से गुजरती सिक्योरिटी फोर्सेस।
अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान गलियों से गुजरती सिक्योरिटी फोर्सेस।
अनंतनाग जिले में सिक्योरिटी फोर्सेस सर्च ऑपरेशन के दौरान कमरा खंगालती हुईं।
अनंतनाग जिले में सिक्योरिटी फोर्सेस सर्च ऑपरेशन के दौरान कमरा खंगालती हुईं।
सिक्योरिटी फोर्सेस के सर्च ऑपरेशन के दौरान की फोटो।
सिक्योरिटी फोर्सेस के सर्च ऑपरेशन के दौरान की फोटो।

पुलिस कमिश्नर बोले- 9 नवंबर को छापा मार विस्फोटक जब्त किया

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से हरियाणा और J&K पुलिस का एक जॉइंट ऑपरेशन जारी था। वह अब भी चल रहा है। इसके अंतर्गत एंटी टेरर मॉड्यूल पर काम करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस ने फरीदाबाद से एक एक्टिविस्ट को पकड़ा था, जिसका नाम डॉक्टर मुजम्मिल शकील है। यह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था।

इसके बाद रविवार (9 नवंबर) को उसके कमरे में रेड की गई, जिसमें करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। वह अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है। बरामद विस्फोटक RDX नहीं है।

मौके से टेरर एक्टिविटी में शामिल होने वाला सामान जैसे 20 टाइमर्स, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फायरआर्म्स में एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 83 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 8 राउंड कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 एडिशनल मैगजीन बरामद की गई हैं। नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अभी ऑपरेशन की ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती, क्योंकि अभी ऑपरेशन जारी है।

इसमें सहारनपुर से भी एक गिरफ्तारी हुई है, जिससे पता चलता है कि यह एक बड़ा टेररिस्ट मॉड्यूल हो सकता है। हथियार यहां तक कैसे पहुंचे और कौन लेकर आया, इसके बारे में अभी जांच जारी है।

फरीदाबाद के तगा गांव के घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद करके ले जाती पुलिस।
फरीदाबाद के तगा गांव के घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद करके ले जाती पुलिस।

ACP बोले- 8 महीने पहले लिया था घर

फरीदाबाद के ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि डॉ. शकील ने लगभग 8 महीने पहले फतेहपुर तगा में इमाम से एक घर किराए पर लिया था। पुलिस को आरोपियों द्वारा किराए पर लिए गए दो घरों का पता चला है। मौलवी की संपत्ति से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। पुलिस मौलाना इस्ताक से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी और जानकारी देना जल्दबाजी होगी।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें

UAPA के तहत केस दर्ज डॉ. आदिल से पूछताछ की जा रही है। गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के पास से इस तरह के हथियार की बरामदगी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता मानी जा सकती है।

इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के मुताबिक बिना लाइसेंस के आधुनिक/प्रोहिबिटेड हथियार रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है।

लखनऊ की महिला डॉक्टर आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार:जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लालबाग से दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी थी

लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को आतंकी मॉड्यूल के कनेक्शन में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शाहीन पर पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गुजरात एटीएस ने ISIS के तीन आतंकी पकड़े, देश में कई जगह हमले करने की प्लानिंग कर रहे थे

गुजरात एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे।

और खबरें