Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर सीतापुर में तैनात स्पेशल जज की कार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। गाड़ी के अंदर बैठे परिवार के लोगों से गाली गलौज कर अभद्रता की।

November 11, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div

लखनऊ में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर सीतापुर में तैनात स्पेशल जज की कार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। गाड़ी के अंदर बैठे परिवार के लोगों से गाली गलौज कर अभद्रता की। कार का शीशा तोड़ दिया। जज की पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। घटना शनिवार देर रात की है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इंदिरा नगर निवासी ताहिरा सिद्दीकी ने बताया-8 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे वह अपने दो बेटों समीर, शारिक और अपने पति मोहम्मद सफीक के साथ छठा मील चौराहे से घर लौट रही थीं। रास्ते में उनके पति अस्वस्थ होने के कारण टेढ़ी पुलिया चौराहा, अलीगंज रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल पर दवा लेने के लिए रुक गए। पति सफीक सीतापुर में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी पद पर तैनात हैं।

गाड़ी से उतरते ही करने लगे गाली गलौज

ताहिरा सिद्दीकी ने बताया- जब वे लोग अस्पताल से निकले तो टेढ़ी पुलिया चौराहे पर उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर और पीछे काले रंग की स्कॉर्पियो आ गई। स्कॉर्पियो ने डिजायर कार को हल्का टच किया, लेकिन उनकी गाड़ी किसी से नहीं टकराई। इसके बावजूद स्कॉर्पियो सवार दो युवक गाड़ी से उतरे और उनकी कार के बोनट और शीशे पर जोर-जोर से मारने लगे।

गाड़ी का शीशा तोड़ दिया

दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और अभद्रता की। उन्होंने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। ताहिरा का कहना है कि अगर वो लोग गाड़ी से उतरते, तो उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती थी। उन्होंने बेटे से कार मोड़कर निकलने के लिए कहा तब किसी तरह जान बची।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद ताहिरा सिद्दीकी अपने गांव प्रतापगढ़ चली गई थीं। जहां एक गमी के कारण 9 नवंबर को रुकना पड़ा। वहां से लौटकर विकास नगर पुलिस को शिकायत की। मामले में इंस्पेक्टर विकास नगर आलोक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें