Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

Rajdhani 1 साल पहले चोरी हुई स्कूटी का चालान कटा:हजरतगंज से गायब हुई थी, अर्जुनगंज में दिखी; लखनऊ पुलिस की चेकिंग की पोल खुली

By admin · November 13, 2025 · 1 min read

लखनऊ में सिविल अस्पताल से 1 साल पहले चोरी हुई स्कूटी का चालान कटा है। चालान की कॉपी पीड़ित के घर पहुंची है, जिसे देखकर स्कूटी मालिक के होश उड़ गए। चालान की कॉपी में स्कूटी सवार युवक और महिला की तस्वीर भी लगी है। इसके बाद पीड़ित दोबारा थाने पहुंचकर चालान दिखाया और दोबारा तहरीर दी। मामला हजरतगंज थाने से संबंधित है।

बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर 2024 की रात करीब 7:40 बजे वह अपने रिश्तेदार को देखने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल आए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी (UP-41 AC 0640) को अस्पताल के गेट नंबर एक के अंदर बने हेल्पलाइन सहायता केंद्र के पास खड़ा किया था। करीब 1 घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी गायब मिली।

अजय ने बताया कि उन्होंने तुरंत पास स्थित चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी और काफी तलाश भी की लेकिन स्कूटी का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने हजरतगंज थाने में गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद वाहन बरामद नहीं हुई।

चोरी की स्कूटी का चालान कटा है।
चोरी की स्कूटी का चालान कटा है।

1 साल बाद चालान पहुंचा

अजय का कहना है कि 6 नवंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे उनको गाड़ी का चालान मिला। जिसको चेक करने पर उन्हीं की स्कूटी दिखाई दी। जिसे एक युवक चला रहा है और पीछे एक महिला बैठी है। जिसका चेहरा चालान में साफ दिख रहा है। ये चालान अर्जुनगंज सरसवां में किया गया था।

चालान का मैसेज मिलने के पीड़ित काफी परेशान हो गए। इसके बाद वो फिर शिकायत करने थाने पहुंचे। पुलिस को शिकायती पत्र देकर जल्द गाड़ी तालाश की बात कही। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि जांच की जा रही है।

स्कूटी चोरी होने के बाद पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट।
स्कूटी चोरी होने के बाद पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट।

और खबरें