लखनऊ में 10 साल के लड़के के साथ आइसक्रीम बेचने वाले ने कुकर्म किया है। वह उसे अच्छी वाली टॉफी दिलाने को कहकर अपने साथ ले गया।

लखनऊ में 10 साल के लड़के के साथ आइसक्रीम बेचने वाले ने कुकर्म किया है। वह उसे अच्छी वाली टॉफी दिलाने को कहकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर उसे जबरदस्ती पकड़कर कुकर्म किया। इसके बाद उसे धमकाया कि अगर किसी को यह बात बताओगे तो जान से मार दूंगा। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया- पीड़ित बच्चा कक्षा-3 में पढ़ता है। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की शाम लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच आरोपी बवाली पंडित उसको टॉफी देने का लालच देकर अपने साथ बुलाकर ले गया। आरोप है कि गांव में ही एक सुनसान जगह पर आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म किया।
किशोर के विरोध और शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घर पहुंचे किशोर ने सारी बात परिजन को बताई। रविवार को किशोर के पिता ने बंथरा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और धमकाने का केस दर्ज किया। एसीपी ने बताया कि किशोर का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल भी कराया गया है।









