Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सपा युवजन सभा, सपा छात्र सभा ?

By admin · November 20, 2025 · 1 min read

लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सपा युवजन सभा, सपा छात्र सभा, लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने एक मीडिया संस्थान के खिलाफ पोस्टर, बैनर जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा- ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे। हंगामे के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

सपा नेता अनीस राजा ने कहा- समाजवादी पार्टी को लगातार टारगेट किया जा रहा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और नेताजी मुलायम सिंह के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार हो रहा है। पार्टी के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है, जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी में सभी लोगों का सम्मान है, अखिलेश यादव हमारे नेता हैं जो पार्टी के संस्थापकों से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान और अधिकार देते हैं। जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, हम लोग उसके खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। आगे भी ये विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सपाइयों और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को टांगकर इको गार्डन ले गई।

हजरतगंज चौराहे पर सपाइयों ने पोस्टर-बैनर जलाकर विरोध दर्ज कराया।
हजरतगंज चौराहे पर सपाइयों ने पोस्टर-बैनर जलाकर विरोध दर्ज कराया।
सपा कार्यकर्ता और पुलिस में नोकझोंक भी हुई।
सपा कार्यकर्ता और पुलिस में नोकझोंक भी हुई।
पुलिस प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गई।
प्रदर्शन के चलते हजरतगंज चौराहा पुलिस छावनी बना।
प्रदर्शन के चलते हजरतगंज चौराहा पुलिस छावनी बना।

कार्यकर्ता बोले- PDA से न्याय मिलेगा

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा- हम लोग अपने नेता के समर्थन में उतरे हैं। मुलायम सिंह के उत्तराधिकारी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी और दुष्प्रचार हो रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।

अखिलेश यादव PDA के जननायक हैं। सभी दलित, शोषित, वंचित को साथ लेकर चल रहे हैं। बेरोजगारों और पीड़ितों की आवाज है। PDA के जननायक इस बार जनता विरोधी शक्तियों को उखाड़ फेंकेंगे।

सपा कार्यकर्ता ने कहा- अखिलेश यादव PDA जननायक हैं। उनपर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मायावती बीजेपी की B टीम

भारतीय जनता पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है। जो जरुरी मुद्दे हैं, उनसे आम जनता का ध्यान भटकने के लिए अनावश्यक मुद्दा बनाया जा रहा है। रोजगार, महंगाई, अत्याचार और महिला अपराध जैसे मुद्दों पर सरकार बात नहीं करना चाहती है।

समाजवादी लोग सड़क से लेकर सर सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी पार्टियां बीजेपी से घबरा रही हैं। मायावती बीजेपी की B टीम बन चुकी है। इसलिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं। यह लड़ाई जरूर जीतेंगे।

और खबरें