Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

यूपी के मुजफ्फरनगर में रेप पीड़िता को उसकी मां ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा। बाल पकड़कर घसीटा।

By admin · November 22, 2025 · 1 min read

यूपी के मुजफ्फरनगर में रेप पीड़िता को उसकी मां ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा। बाल पकड़कर घसीटा। हाथ मरोड़कर थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल, आरोपी युवक ने कोर्ट में लड़की से शादी करने का ऑफर दिया था। इस पर लड़की आरोपी से शादी की जिद पर अड़ गई थी। मां ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मां ने उसे थप्पड़ और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बीच–बचाव कराने की कोशिश की। लेकिन मां ने किसी की नहीं सुनीं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बीच चौराहे पर रेप पीड़िता को मां ने पीटा। उसकी पीठ पर कई घूंसे बरसाए।
बीच चौराहे पर रेप पीड़िता को मां ने पीटा। उसकी पीठ पर कई घूंसे बरसाए।
मां-बेटी में मारपीट देख लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मां बेटी को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी।
मां-बेटी में मारपीट देख लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मां बेटी को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी।

दरअसल, बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी लड़की ने हाल ही में एक युवक पर रेप का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी मामले की शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। मां–बेटी शुक्रवार दोपहर कोर्ट पहुंचीं।

बताया जा रहा कोर्ट में लड़के ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। दोपहर 3 बजे सुनवाई खत्म होने के बाद मां-बेटी कोर्ट से बाहर निकलीं और झगड़ने लगीं।

लड़की, रेप के आरोपी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन मां इसके खिलाफ थी। वह बेटी को समझा रही थी कि वह लड़का सही नहीं है। उसने तुम्हारे साथ गलत किया है, लेकिन बेटी नहीं मानीं। लड़की वहां से भागने लगी। इसके बाद मां ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।

प्रकाश चौक पर सबके सामने बेटी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। प्रकाश चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दोनों मां-बेटी को सिविल लाइन थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी अपनी मां को धक्का देकर खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी।
बेटी अपनी मां को धक्का देकर खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी।

थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष सिंह ने बताया– रेप के के मामले की कोर्ट में सुनवाई के बाद मां–बेटी की मारपीट हुई। युवक, लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की भी तैयार है, लेकिन मां नहीं चाहती। कोर्ट परिसर के बाहर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों काे समझाने के बाद घर भेज दिया गया है।

वीडियो में दिख रहा है सलवार सूट पहने लड़की सड़क पर भाग रही है। मां ने उसका हाथ पकड़ा रखा है। लड़की हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है। इस बीच गिर भी जाती है। मां उसे थप्पड़ मारने लगती है। लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन मां उसे थप्पड़ मारते हुए वहां से ले जा रही है। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। इसी बीच एक पुलिसकर्मी पहुंचा। उसने दोनों को अलग किया।

और खबरें