Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

3 दिसंबर को नहीं होगा नगर निगम सदन:पार्षदों ने पहले विशेष सदन की उठाई मांग,19 दिसंबर के बाद होंगे विकास से जुड़े फैसले ?

November 26, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ नगर निगम की तरफ से सामान्य सदन 3 दिसंबर को होना था, लेकिन 1 से 19 दिसंबर तक लोकसभा का सत्र होने के चलते सदन को स्थगित कर दिया गया है। मेयर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि 19 दिसंबर के बाद अब सामान्य सदन बुलाया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि मेयर सुषमा खर्कवाल की तरफ से सदन की डेट बताई जाएगी।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इसके बाद इसका आयोजन किया जाएगा। दरअसल, मेयर और नगर आयुक्त के बीच हुए विवाद के बाद पहला सदन 3 दिसंबर को प्रस्तावित था। मेयर के निर्देश के बाद समिति विभाग ने इसकी तैयारियों को शुरू किया था, लेकिन अब नियमों के पेंच के चलते इसे टालना पड़ रहा है।

पार्षदों ने पहले विशेष सदन बुलाने की उठाई मांग

मेयर सुषमा खर्कवाल ने सामान्य सदन बुलाने का निर्देश नगर आयुक्त गौरव कुमार को दिया था, लेकिन इस बीच लोकसभा का सत्र चलने के कारण सदन को स्थगित करना पड़ रहा है, जिसके बाद अब पार्षदों ने पहले विशेष सदन बुलाने की मांग की है। कई पार्षदों ने मांग उठाई कि रिवाइज बजट की कार्यकारिणी हो चुकी है। शहर से जुड़े कई प्रस्ताव पर उसमें मुहर लगी है, लेकिन उसपर अंतिम मुहर सदन के बाद ही होगा। इसलिए पहले विशेष सदन होना चाहिए।

div class=”f3e032cb “नगर निगम में बैठक के दौरान मेयर, नगर आयुक्त और अन्य।div
div class=”f46ba790″नगर निगम में बैठक के दौरान मेयर, नगर आयुक्त और अन्य।div
divdiv

सामान्य सदन की बैठक में इन मुद्दों पर लगेगी मुहर

इनमें सोलर पैनल लगाने वाले लोगों को हाउस टैक्स में 10% की छूट, रोहिंग्या बांग्लादेशियों का सर्वे कर शहर से निकालने और पांच जोनों में मॉडल वेंडिंग जोन बनाने सहित पिंक टॉयलेट की बदहाल स्थिति के महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में नगर निगम की 2,000 संपत्तियों में से 70 फीसदी पर अवैध कब्जे और सिकमी किराएदार हैं।

सदन में उठना है रोहिंग्या-बांग्लादेशियों का मुद्दा

लखनऊ नगर निगम के सामान्य सदन में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को शहर से बाहर करने का मुद्दा उठाया जाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल इस मुद्दे को लगातार उठा रही हैं। उनका कहना है कि शहर की शांति से कोई समझौता नहीं होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को बाहर करने के के बाद इसपर सदन में मुद्दा और भी प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। हालांकि, विपक्ष भी जवाब मांगने की तैयारी में है, क्योंकि बीते साल मेयर ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया, लेकिन अभी तक नगर निगम रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की पहचान नहीं कर सका है।

शहर की सफाई के मुद्दे पर होगा हंगामा

शहर में सफाई का काम कर रही LSA और लॉयन एनवायरो की लापरवाही के चलते आए दिन कूड़ा कलेक्शन और सड़क पर गंदगी की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम के अधिकारी इसपर जुर्माना भी लगा रहे। इस दौरान हॉर्टिकल्चर वेस्ट के लिए कोई प्रभावी इंतजाम नहीं होने से पार्षदों में नाराजगी है। ऐसे में अधिकारियों पर पार्षदों की नाराजगी देखने को मिल सकती है। 14 नवंबर को कार्यकारिणी बैठक में पार्षदों ने कहा था कि LSA और लायन एनवायरो को मिलने वाले पेमेंट में बहुत अंतर है। एक ही काम के लिए LSA को अधिक पेमेंट मिल रहा है।उन्होंने कहा- एग्रीमेंट में था कि अगर 3 महीने तक LSA सही ढंग से काम नहीं करेगी। तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि सिर्फ जुर्माना लगाया जा रहा। इस पर नगर आयुक्त ने जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

div class=”f3e032cb “लखनऊ नगर निगम में बैठक के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और अन्य।div
div class=”f46ba790″लखनऊ नगर निगम में बैठक के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और अन्य।div
divdiv

पिंक टॉयलेट बदहाल और पुराने मुद्दों का हल

लखनऊ में पिंक टॉयलेट के खराब हालात का मुद्दा सदन में।फिर उठेगा। भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने इसकी तैयारी की है। सीएम के उद्घाटन के कुछ महीने बाद ही यह टॉयलेट बदहाल हो गए। इन टॉयलेट पर फ्लैक्स लगाकर प्रचार किया जा रहा, लेकिन टॉयलेट की स्थिति बदतर है। वहीं, अधिवक्ता शैलेंद्र चौहान को नगर निगम के विधि पैनल में जोड़ने और नमित शर्मा को लेकर चर्चा भी हो सकती है।जिसको लेकर मेयर और नगर आयुक्त के बीच में टकराव हो चुका है।

सोलर पैनल धारकों को टैक्स में छूट

अक्षय ऊर्जा और पीएम सूर्य आवास योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घरों पर सोलर पैनल स्थापित करने वाले लोगों को गृहकर (आवासीय) और जलकर (आवासीय) में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सदन इसपर मुहर लगा सकता है, लेकिन इस बीच टैक्स कलेक्शन में कमी आने की आशंका अधिकारी जता चुके हैं।

कुत्तों का टीकाकरण-नसबंदी

उच्चतम न्यायालय द्वारा 7 नवम्बर 2025 को दिए गए आदेश के अनुपालन पर मुहर लग सकती है। अदालत ने सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, खेल परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि के आस-पास स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। इस पर कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी करवाने का निर्णय लिया जाएगा।

div class=”f3e032cb “नगर निगम में कार्यकारिणी बैठक के दौरान मेयर, पार्षद और अधिकारी।div
div class=”f46ba790″नगर निगम में कार्यकारिणी बैठक के दौरान मेयर, पार्षद और अधिकारी।div
divdiv

महंगी होगी पार्किंग, पार्कों का पैकेज वार टेंडर

ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सदन में 58 स्ट्रीट पार्किंग स्थल बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। शहर की पार्किंग भी अब महंगी होगी। नगर निगम सदन जोनवार पैकेज टेंडर सिस्टम को मंजूरी दे सकता है। अब 150 से 200 पार्क का एक पैकेज बनाया जाएगा। पैकेज के तहत इसका टेंडर जारी कर पार्कों का अनुरक्षण किया जाएगा।

मृतक आश्रित को नियुक्ति मिलेगी

46 मृतक आश्रितों में से अब तक कितनों को नियुक्ति दी गई है। इसका मुद्दा भी उठेगा। मेयर ने 30 नवंबर तक सभी को नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। अवैध होर्डिंग बैनर पर क्या कार्रवाई हुई। इसका जवाब अधिकारियों से बैठक में मांगा जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें