Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

फतेहपुर में लेखपाल की मौत को लेकर मिहींपुरवा में लेखपालों का धरना, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

By admin · November 29, 2025 · 1 min read

 


मिहींपुरवा (बहराइच)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील मिहींपुरवा के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना देकर फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को अधिकारियों की संवेदनहीनता से कारित घटना बताया। धरना उपरांत लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि शादी से पहले अवकाश न मिलने, एसआईआर ड्यूटी के दबाव और निलंबन के बाद अधिकारियों की बर्खास्तगी की कथित धमकी से तनाव में आए सुधीर ने 25 नवंबर को आत्महत्या कर ली।

लेखपालों ने आरोप लगाया कि परिजनों और साथियों की मांग के बावजूद 30 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई और बाद में तहरीर बदलवाकर मुख्य आरोपी डिप्टी कलेक्टर का नाम रिपोर्ट से हटा दिया गया।
लेखपाल संघ ने दोषियों पर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

और खबरें