Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

₹1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:लखनऊ में अर्टिगा कार से करते थे सप्लाई, 2 तस्कर बाराबंकी के

November 30, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″राजधानी लखनऊ में नशे के कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई विभूतिखंड थाना क्षेत्र में की गई।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मुखबिर की सूचना पर शहीद पथ के पास दबिश

गोरखपुर एएनटीएफ यूनिट ने विभूतिखंड पुलिस के सहयोग से रविवार को यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शहीद पथ मार्ग पर कामता चौराहे से कुछ दूरी पर बीबीडी विराज टावर के सामने एक अर्टिगा कार को घेरा गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बाराबंकी और लखनऊ के रहने वाले हैं तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव निवासी मोहम्मद अनस (24), नासिर अली (55) और लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टिकनिया मऊ गांव निवासी मोहम्मद अरसलान (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने ही गांव के एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर उसे बेचने जा रहे थे।

अर्टिगा कार, मोबाइल और नकदी भी बरामद

एएनटीएफ के अनुसार तस्करों के कब्जे से 550 ग्राम अवैध हेरोइन के अलावा एक अर्टिगा कार, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 8900 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मामले में थाना विभूतिखंड, कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पहले भी चर्चा में रहा है टिकरा इलाका

बताया जा रहा है कि टिकरा उस्मा गांव पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। पुलिस ने अतीत में कई बड़े तस्करों को जेल भेजा है, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध धंधा पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह इलाका सुर्खियों में आ गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें