Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में प्रशासनिक कामकाज को एक ही जगह सुगम बनाने के लिए हजरतगंज स्थित वजीर हसन रोड पर 6 एकड़ में 440 करोड़ रुपए की लागत से एकीकृत मंडलीय कार्यालय बनाया जाएगा।

December 1, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में प्रशासनिक कामकाज को एक ही जगह सुगम बनाने के लिए हजरतगंज स्थित वजीर हसन रोड पर 6 एकड़ में 440 करोड़ रुपए की लागत से एकीकृत मंडलीय कार्यालय बनाया जाएगा। यहां 6 मंजिला मुख्य होगा। उसके साथ 4 मंजिला कोर्ट बिल्डिंग और मल्टीलेवल पार्किंग विकसित की जाएगी। नया कैंपस पूरी तरह ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

एलडीए के पारिजात सभागार में हुई बैठक में परियोजना का प्रेजेंटेशन मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के सामने रखा गया। उन्होंने भवन डिजाइन को भविष्य में कम रखरखाव वाला बनाने के निर्देश दिए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वाराणसी और गोरखपुर की तर्ज पर लखनऊ की डीपीआर भी वही आर्किटेक्ट फर्म तैयार कर रही है।

दो ब्लॉक एक में दफ्तर, दूसरे में कोर्ट

मुख्य 6 मंजिला ब्लॉक में 63 विभागों के कार्यालय होंगे। बेसमेंट और दो तल पर पोडियम पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही 4 मंजिला अलग भवन होगा, जिसमें कोर्ट रूम और रिकॉर्ड रूम रहेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन विभागों को यहां शिफ्ट किया जाएगा, उनकी मौजूदा भूमि के मुद्रीकरण से ही निर्माण की लागत निकाली जाए।

आवासीय योजनाओं में सुस्ती पर नाराजगी

बैठक में एलडीए की प्रस्तावित आवासीय योजनाओं वरुण विहार, नैमिष नगर, आईटी सिटी और वेलनेस सिटी की प्रगति की समीक्षा भी की गई। भूमि जुटाव में धीमी रफ्तार पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और एलडीए तथा तहसील अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने साफ कहा देरी बर्दाश्त नहीं होगी, लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है।

सीलिंग के बाद फिर काम हुआ तो तुरंत तोड़ें

राष्ट्र प्रेरणा स्थल, ग्रीन कॉरिडोर और इंटीग्रेटेड टाउनशिप समेत प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा के बाद मंडलायुक्त ने अवैध निर्माणों पर होने वाली कार्रवाई का विवरण देखा। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीलिंग के समय फोटो, वीडियो और माप अनिवार्य रूप से दर्ज करें। अगर सीलिंग के बाद भी किसी ने निर्माण बढ़ाया तो तुरंत ध्वस्तीकरण किया जाए। बैठक में सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, सीपी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा और मुख्य नगर नियोजक के.के. गौतम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें