Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ पुलिस ने 40 घंटे में दाखिल की चार्जशीट स्कूल वैन चालक ने कक्षा 3 की छात्रा को बैड टच किया था आरोपी जेल में

December 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा 3 की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 40 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह घटना एक स्कूल वैन चालक द्वारा की गई थी।div
div
div class=”

cf559a0e
b06c8b9b
“

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

यह मामला 1 दिसंबर को सामने आया, जब सरोजनीनगर निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी को स्कूल लाने-ले जाने वाले वैन चालक सुनीत कुमार सिंह, निवासी गंगानगर, अमौसी, सरोजनीनगर, पिछले एक सप्ताह से गलत तरीके से छू रहा था।

बच्ची ने मां से की शिकायत

बच्ची ने डर और शर्म के कारण शुरुआत में इसकी जानकारी घर पर नहीं दी। बाद में उसने अपनी मां को बताया, जिसके तुरंत बाद मां ने पुलिस को सूचित किया। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही सरोजनी नगर पुलिस सक्रिय हो गई। मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक अंकित कुमार को जांच सौंपी गई।

मेडिकल परीक्षण कराया

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 180 एवं 183 के तहत बयान दर्ज किए। अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सुनीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

एसीपी वर्मा ने बताया कि विवेचक ने लगातार कार्रवाई करते हुए महज 40 घंटे में पूरी विवेचना संपन्न कर आरोप पत्र तैयार किया और माननीय न्यायालय को प्रेषित कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें