Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा मंडल के अध्यक्ष बने राम सरोज पाठक मिला वफादारी का इनाम

By admin · December 11, 2025 · 1 min read

मिहींपुरवा (बहराइच)। भारतीय जनता पार्टी ने मिहींपुरवा मंडल की जिम्मेदारी राम सरोज पाठक को सौंप दी है। बलहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिहींपुरवा मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

भारत–नेपाल सीमा से सटे मटेही गांव निवासी राम सरोज पाठक भाजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं। वह पूर्व में बाराबंकी जिले में पार्टी के विस्तारक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और लगातार जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कुछ माह पूर्व पाठक उस समय सुर्खियों में आए, जब उनके घर एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।

बताया जाता है कि एक पूर्व सांसद के आगमन के दौरान रास्ते में खड़ी बाइक को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। इस प्रकरण में पाठक द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी। पार्टी के अंदरखाने में इसे संगठन के प्रति उनकी मजबूती और सक्रिय भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद समर्थकों में उत्साह है।

और खबरें