div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। प्रश्न काल के दौरान सीएम योगी ने कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों पर कहा- प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। पूरा अध्ययन करके आना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कोडीन के मुद्दे को उठाया है, लेकिन मैं आपकी इस मजबूरी को समझता हूं। एक कहावत है- चोर की दाढ़ी में तिनका। उन्होंने नाम लिए बिना कहा-
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”b36654ad”
देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वो देश छोड़कर चले जाते हैं। मुझे लगता है कि यही आपके बउआ के साथ भी होता है। वह फिर इंग्लैंड सैर सपाटे पर चले जाएंगे और आप यहां चिल्लाते रहेंगे।
div
योगी के बयान के 40 मिनट बाद ही अखिलेश ने पलटवार किया। X पर लिखा-
div class=”b36654ad”
आत्म-स्वीकृति… किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मर्यादा की सीमा न लांघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं।
div
इससे पहले योगी ने कहा- प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है। 2016 में इसके सबसे बड़े होल सेलर को सपा ने ही लाइसेंस दिया था। पढ़ाई-लिखाई से आपका कोई वास्ता है नहीं, इस कारण आप इस तरह की बात करते हैं। अखिलेश के सिरप माफियाओं पर बुलडोजर चलाने के चैलेंज पर कहा कि चिंता मत कीजिए। समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा। उस समय चिल्लाना नहीं।
कोडिन कफ सिरप मामले पर योगी ने कहा- विभोर राणा को लाइसेंस समाजवादी पार्टी ने दिया था। आलोक सिपाही (इस मामले में एक आरोपी) की अखिलेश के साथ कुछ गिफ्ट देते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। हमने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हमारी कार्रवाई अभी भी जारी है। हमने अब तक 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
div class=”b36654ad”
मैं आपका दर्द समझता हूं। क्योंकि जब सरकार की कार्रवाई अपने आखिरी स्टेज पर पहुंचेगी, तो आप में से कई लोग ‘फातिहा’ पढ़ने जाएंगे। हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप ‘फातिहा’ पढ़ सकें। हम ऐसी ही कार्रवाई करेंगे।
div
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हुए। उन्होंने कहा-
div class=”b36654ad”
सीएम सदन के सम्मानित नेता हैं, लेकिन उनकी वाणी देखिए। आपने कहा कि दो नमूने हैं- एक अखिलेश और दूसरा राहुल गांधी।
div
इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया है, आप क्यों खुद पर ले रहे हैं। यह सुनते ही सपा विधायक हंगामा करने लगे। समझाने पर भी नहीं माने तो सतीश महाना ने कहा कि एक आदमी नारा लगा रहा था। आप गलत बयानी कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि सैकड़ों मौतें हुई तो नाम बताइए। इसके बाद सपा ने वॉकआउट कर लिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″विधानसभा में कफ सिरप कांड पर चर्चा की मांग को लेकर सपा विधायक वेल में आ गए।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे सपा विधायकों को अपनी सीट पर जाने को कहा। नहीं माने तो कार्रवाई की चेतावनी दी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीढ़ियों पर कफ सिरप मामले समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सपा विधायक कार के कटआउट लेकर विधानसभा पहुंचे। कोडीन सिरप मामले में माफियाओं की सरकार से साठगांठ का आरोप लगाया।div
divdiv
कफ सिरप पर चर्चा की मांग पर वेल में आए सपा विधायक
इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा विधायकों ने कोडीन सिरप कांड पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मंजूरी नहीं मिली तो विधायक भड़क गए और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- कोडीन सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है। विपक्ष माहौल खराब कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- सरकार के पक्ष से यदि मैं संतुष्ट नहीं होता हूं तो जरूर चर्चा कराऊंगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- अगर आप लोग अपनी सीट पर वापस नहीं गए तो मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने सपा के विधायकों से वेल से अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया। इसके बाद विधायक अपनी-अपनी सीट पर लौट गए।
विधानसभा में ₹24,496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
div class=”f5e1d774 ”
- योगी सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹24,496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास के लिए लाया गया है।
- इसमें औद्योगिक विकास के लिए ₹4,874 करोड़, पावर सेक्टर के लिए ₹4,521 करोड़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए ₹3,500 करोड़, नगर विकास के लिए ₹1,758.56 करोड़, तकनीकी शिक्षा के लिए ₹639.96 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
- इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के लिए ₹535 करोड़, यूपीनेडा (सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा) के लिए ₹500 करोड़, मेडिकल एजुकेशन के लिए ₹423.80 करोड़, गन्ना एवं चीनी मिल क्षेत्र के लिए ₹400 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गई है।
div
यूपी विधान मंडल की दिनभर की कार्यवाही पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं
div class=”b5b79811″
div class=”d31625f9″
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div26 मिनट पहलेdiv
div class=”f919f167″div
div
माता प्रसाद पांडे ने कहा- वंदेमातरम् ने लड़ना सिखाया
नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा- वंदेमातरम् सबका है। दो शब्द नहीं हैं। इसने लड़ना सिखाया। आज हमारी सीमाएं सीमित होती जा रही हैं। वंदेमातरम् कहते हैं तो ये भी जिम्मेदारी है कि सीमाएं सुरक्षित रखें।
यहां ऐसी बात कही जाती है, जिससे नफरत फैले। वंदेमातरम् को लेकर एक सदस्य ने कहा कि हिंदुस्तान में रहना है, तो वंदेमातरम् कहना है। इस तरह का हठ नहीं करना चाहिए।
वंदेमातरम् के बारे में कहा जाता है कि ये राष्ट्रगीत रामायण की प्रेरणा से भी लिया गया है। राम ने लक्ष्मण से कहा था कि जननी जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है। इसी भाव से इसे देखना चाहिए। जो कभी इसका विरोध कर रहे थे, आज वे ध्वजवाहक हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div06:33 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाया-मेरे देश की मिट्टी सोना उगले
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
विधानसभा में उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाना गाया। उन्होंने गाया- मेरे देश की मिट्टी सोना उगले, उगले हीरा-मोती…। इस पर खूब तालियां बजीं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div06:07 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
मंत्री निषाद बोले- अंग्रेजों का विरोध पहले मेरे समाज ने किया था
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वंदेमारम् का सम्मान करना किसी दल का एजेंडा नहीं। अंग्रेज जल मार्ग से आए थे और हमारे निषाद समाज के लोगों ने सबसे पहले उनका विरोध किया था। अंग्रेजों की 300 नाव को कानपुर के पास डुबोकर हमारे समाज के लोगों ने मारा था।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div05:17 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
रागिनी सोनकर ने कविता पढ़ी
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा- जिस समय देश का हर गुलाम अंग्रेजों की गुलामी कर रहा था, बंगाल के कोने से आवाज आई वंदेमातरम्। आजादी की लड़ाई का हथियार बना। ये किसी जाति विशेष या धर्म विशेष के लोग नहीं थे। आज राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने पर चर्चा करा रहे हैं। क्या सरकार इसकी मान-मर्यादा समझती है? इस सरकार में आई लव कृष्ण कह सकते हैं। आई लव मोहम्मद कहने पर बच्चों को गिरफ्तार किया जाता है। क्या ये है वंदेमातरम्? इसके बाद रागिनी सोनकर ने कविता पढ़ी- मैं शब्द चढ़ाती हूं, हिंद जिनकी जान था, नाम हिंदुस्तानी, जिनका मजहब हिंदुस्तान था…।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div05:06 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
बसपा विधायक बोले- वंदेमातरम् से अंग्रेज भी डरते थे
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा- वंदेमातरम् को राष्ट्रगीत के रूप अपनाने का निर्णय संविधान सभा ने लिया था। नुक्कड़ सभाओं पर इस तरह की चर्चा होती है। माता प्रसाद पांडे अध्यक्ष हुआ करते थे, उनसे सीखते हैं। संस्कृत और बांग्ला भाषा में लिखा गया था। कई बार प्रतिबंधित किया गया। अंग्रेज इससे डरते थे, उतना ही क्रांतिकारियों के दिलों में आग जलती थी।
इस पर कोई विवाद तो होना ही नहीं चाहिए। राजनीतिक फायदा नहीं लेना चाहिए। हम कहेंगे कि सार्थक चर्चा होनी चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी इस गीत के महत्व को समझे।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:59 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
सपा विधायक बोले- संविधान कहीं दांव पर न आ जाए
सदन के सबसे बुजुर्ग सपा विधायक आलमबदी ने कहा कि ये सदन एक परिवार है। किसी दल या जाति के रूप में नहीं जाना। इस तरह की छींटाकशी होती है, तो अच्छा नहीं लगता। ये कंट्रोवर्सी मामला रहा है। 1997 में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा के शिक्षामंत्री ने सर्कुलर जारी कर दिया था कि स्कूलों में क्लास शुरू होने से पहले लागू किया जाए। बाबा साहेब का संविधान कहीं दांव पर न आ जाए। मुझे भय लगता है। संविधान में लिखा है कि एक दिन आएगा, जब ज्यूडीशरी और एडमिनेस्ट्रेशन अपनी मनमानी करेंगे। संविधान हमारी आबरू है। दुनिया के सारे मुल्कों का संविधान पढ़ा फिर देश का संविधान मिला। नागरिकों के अधिकारी दुनिया में कहीं नहीं मिलते। कहीं ऐसा न हो कि देश का संविधान खतरे में न पड़ जाए। देश की आबरू हमारी ख्वाहिशों से बड़ी है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:55 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
माता प्रसाद बोले- भाजपा में नहीं होते, तो आप भी नहीं जीत पाते
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा- ऐसी चर्चा होनी है, तो बंद करा दें। आप भी भाजपा में नहीं होते तो आप भी नहीं जीत पाते। लोहिया जी स्वर्ग में आंसू बहा रहे होंगे कि नकली समाजवादी हमारा नाम लेकर बदनाम कर रहे हैं। इनको वंदेमातरम् से क्या लेना? सपा के साथ पार्लियामेंट में एक खटिया पर बैठकर निर्णय लेने वाली पार्टी लोहिया और बाबा साहेब की बात करती है। स्वामी अग्निवेश जैसे लोग इसलिए चुप बैठे हैं कि उनके मुंह पर ताला लगा रखे हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:51 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
डिप्टी सीएम ने कहा- मुस्लिम अलग हो जाए तो सपा पार्षदी भी नहीं जीत सकती
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
ब्रजेश पाठक ने कहा- वंदेमातरम् को ये लोग झुठलाने का प्रयास करते हैं। ये जाति की बात करते हैं। अगर आज मुस्लिम समाज यादव समाज से अलग हो जाए, तो एक पार्षदी भी नहीं जिता पाएंगे। ये वंदेमातरम् क्या कहेंगे? तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। सपा के लोगों के घरों में गुंडे-माफिया का भंडार है। प्रदेश के माफिया इनकी थैली के चट्टे-बट्टे रहे हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:47 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
ब्रजेश पाठक बोले- वंदेमातरम् गाकर दिखाएं
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- विपक्ष सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं कि संग्राम यादव ने वंदेमातरम् का नारा लगाया। पीछे वालों को कहें कि पूरा गीत गाएं। वंदेमातरम् का गीत गाकर आजादी के दीवाने फांसी के फंदे पर झूले।
माता प्रसाद पांडे जैसे वास्तव में समाजवादी हैं। उनको प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए। एक सदस्य तो कहते थे कि भारत माता डायन है। इसी सपा के सदस्य हैं। आज भी सपा के हैं। संग्राम यादव ने अंबेडकर की बात कही। आरक्षण का विरोध पार्लियामेंट में नहीं किया था। कुरान की कसम कमाल अख्तर ने नहीं किया था। रिजर्वेशन और प्रमोशन का विरोध नहीं किया था। खा लें कुरान की कसम फर्जी समाजवादी लोग।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:30 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
सपा विधायक बोले- आप हमें उपदेश नहीं दे सकते
सपा विधायक संग्राम यादव ने कहा कि संविधान सभा ने एक स्वर में वंदेमातरम् को राष्ट्रगीत माना। यह जोड़ने के लिए है। जिन्होंने अपनी शाखाओं में वंदेमातरम् का गीत नहीं गाया, आज हमें वो लोग सीख दे रहे। 70 साल हो गए, जिसने अपने मुख्यालय पर तिरंगा को नहीं लगाया। गोडसे की विचारधारा मानने वाले हमें उपदेश नहीं दे सकते। कौन-सी मजबूरी है कि वंदेमातरम पर तीन-चार घंटे का चर्चा कराना चाहते हैं? अशफाक से प्रेरणा लीजिए, जो वंदेमातरम कहते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। आपके पास आजादी के महापुरुषों से जुड़े कोई इतिहास नहीं। आपके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा संविधान है। आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे। हमें इतिहास के पन्ने की ओर मत ले जाइए। बापू का हत्यारा किस विचारधारा का था?
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:25 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
राजा भैया बोले- ऐसे तो राष्ट्रगान का भी विरोध हो सकता है
राजा भैया ने कहा कि वंदेमातरम् पर आपत्ति किसे और क्यों है, ये हमारी समझ में नहीं आता। यूपी के विधानसभा में जो बात होती है, उसे पूरा देश देखता है। चुनाव लड़ने जाएंगे कि राष्ट्रगीत का गान कौन करता है, कौन नहीं करता है? संविधान की दुहाई देते हैं। सर्वमान्य दस्तावेज है। उसी संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगीत को शामिल किया। वंदेमातरम् पर आपत्ति क्यों और किसे हैं? कल को राष्ट्रगान का भी विरोध हो सकता है कि भारत भाग्य विधाता है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:23 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
राजा भैया बोले- वंदेमातरम् पर हंसना नहीं चाहिए
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने कहा- वंदेमातरम् गीत अपनाने के लिए संविधान सभा में बहुत से लोग थे। वंदेमातरम् पर चर्चा में हास्य-परिहास नहीं होना चाहिए। बंकिम बाबू ने बंगाल में लिखा, लेकिन ये पूरे भारत में व्याप्त हुआ।
राजा भैया ने कहा- वंदेमातरम् आगे चलकर विवाद में आएगा, ये किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। यह किसी धर्म या मजहब के विरोध में नहीं है। संविधान सभा ने इसे माना है। इसका सम्मान करना चाहिए। सदन की बात की जाए तो देश में जो भी सदन हैं, सत्र शुरू होता है तो वंदेमातरम् के साथ ही शुरू होता है। क्या इसी सदन में ऐसे सदस्य नहीं है, जो मौन रह जाते हैं?
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:17 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
कांग्रेस की आराधना मिश्रा बोलीं- वंदेमातरम् ने देश को एक रखा
कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना ने कहा- वंदेमातरम का यूपी में कई लाख शिक्षकों ने विरोध किया। तब प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने कल्याण सिंह को बुलाकर कहा था कि वंदेमातरम ऐसा गीत है, जिसने आजादी की लड़ाई में प्रेरित किया। इसका सम्मान होना चाहिए। इसे किसी पर थोपा नहीं जाना चाहिए। देशभक्ति दिल से आती है, डंडे की जोर से नहीं। आराधना मिश्रा ने कहा कि वंदेमातरम वो गीत है, जिसने आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक इस देश को एक रखा। क्या भाजपा के लोग उसी स्मृति में उसी रूप में लाना चाहते हैं। वो विचारधारा का विभाजन चाहते हैं। उन्माद पैदा करना चाहते हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:02 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘वंदे मातरम् से तकलीफ की कोई दवा नहीं, इसकी दवाई 2027 में जनता करेगी’
केशव ने कहा- विपक्ष के लाेग फर्जी पीडीए की बात करते हैं। हमारे पीएम पिछड़े से हैं। कांग्रेस को हटाना ही वंदे मातरम् है। ये नहीं सुधरे तो जो हैसियत कांग्रेस की है कि एक गाड़ी में बैठकर जा सकते हैं। यही हालत 2027 में आपकी होने वाली है। वंदे मातरम् से तकलीफ होती है तो इसकी कोई दवाई नहीं। इसकी दवाई 2027 में जनता करेगी। मदरसों में राष्ट्रगीत की बात सीएम बोल दे तो सबसे अधिक मरोड़ सपा को होने लगती है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div04:00 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘रास्ता भटकोगे तो जनता ने विपक्ष में बिठाया; नहीं सुधरे तो पता नहीं का बैठा देगी’
div class=”f5e1d774 a105db28″
- केशव ने कहा- देश व प्रदेश विकसित हो जाए, यही वंदे मातरम् है। सबके विकास की बात ही वंदे मातरम् है। जातिवाद से मुक्त होकर देश व प्रदेश आगे बढ़े यही वंदे मातरम् है। पहलगाम में किसी निर्दोष को मारता है तो उसके खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर होता है, यही वंदे मातरम् है।
- बिना भेदभाव के सभी को राशन मिले। ये भारत की आत्मा की ताकत है। 2012 से 2017 तक सपा सत्ता में थी। हम विपक्ष में थे। इन लोगों ने सिमी के आतंकवादियों का मुकदमा वापस लिया। ये भारत मां का अपमान था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाई।
- रास्ता भटकोगे तो जनता ने विपक्ष में बिठाया है। नहीं सुधरे तो पता नहीं का बैठा देगी।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:48 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
वंदे मातरम् आजादी के आंदोलन का महामंत्र: केशव
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- वंदे मातरम् आजादी के आंदोलन का महामंत्र हैं। 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा हो रही है। पूर्वजों काे नमन करते हैं। यूपी के विधानसभा में चर्चा हो रही है। सन्यासी विद्रोह की आग है। ये वंदे मातरम् भारत की शाश्वत चेतना है। विकसित भारत और विकसित यूपी बनाने का मंत्र ये वंदे मातरम् होने वाला है।
केशव बोले- कुछ लोग वंदे मातरम् पर बोलते हुए समाजवाद की बात करते हैं। वो समाजवाद जो परिवारवाद में बदल गया। कुछ लोगों को ‘भारत माता की जय’ बोलने में परेशानी क्यों होती है। इस दौरान सपा की ओर से कहा गया कि वंदे मातरम् पूरा सुना दीजिए। केशव ने जवाब दिया- मैं सुना दूंगा।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:47 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
शिवपाल यादव ने ‘वंदे मातरम्’ पर क्या कहा? पढ़िए
शिवपाल यादव ने कहा कि उस पवित्र उद्घोष को नमन करता हूं। ये केवल गीत नहीं है। ये स्वतंत्रता का जयघोष है। इस गीत ने अपने उपन्यास आनंद मठ में रखा। जब बोलना भी विद्रोह माना जाता था। तब ये गीत आजादी का मसाल बन गया। इसमें पूरे देश की आत्मा नीयत है। इसे समग्र रूप से देखना चाहिए। इसे सम्प्रदाय के रूप में देखेंगे तो इसकी महिमा का अपमान होगा। आप सच में वंदे मातरम् को मानते हैं तो समान व्यवहार करें। सदन में जब तक विभाजनकारी बातें होंगी तो इसका विरोध करता रहूंगा।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:45 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
आज समय है गलती सुधारने का, तुष्टीकरण की भूलों से सीखने का: योगी
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- आज कुछ लोग उसी विभाजनकारी पौधे को सींच रहे हैं। फिर से देश के अंदर जहर घोलने का प्रयास हो रहा है। तब राष्ट्रगीत को निशाना बनाया गया। आज राष्ट्र भाव को निशाना बनाने का प्रयास हो रहा है। इस कारण स्पष्ट है कि वंदे मातरम् का विरोध राजनीतिक कारण था।
- यह चर्चा इस कारण आवश्यक है कि क्योंकि इतिहास केवल तथ्य ही नहीं, एक चेतावनी भी है। नई पीढ़ी को सच्चाई जाननी चाहिए। आज जो वंदे मातरम् का विरोध कर रहे हैं, उन्हें इस देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
- आज समय है गलती सुधारने का। तुष्टीकरण के भूलों से सीखने का। वंदे मातरम् की गरिमा को सुधारने का।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:45 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘राष्ट्रीय प्रतीकों को बार-बार सौदेबाजी में मेज पर रखा गया’
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- कांग्रेस ने एक समिति बनाई और तय हुआ कि दो छंद गाए जाए। ये कांग्रेस का आत्मसमर्पण था। कांग्रेस नेतृत्व ने ऐसे नेताओं को आगे नहीं बढ़ाया। तुष्टीकरण की राजनीति में स्पष्टवादिता की जगह नहीं थी। फिर जिन्ना ने इसे तूल दिया। कांग्रेस छोड़ते ही जिन्ना ने मुस्लिम लीग की राजनीति का औजार बनाया। गीत वही रहा, लेकिन एजेंडा बदल गया।
- उस समय नेहरू जी अध्यक्ष थे। सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखा कि गीत मुस्लिमों को असहज कर रही है। फिर कुछ छंद हटाने का निर्णय लिया। तुष्टीकरण की यह पहला उदाहरण बना। सांस्कृतिक प्रतीक पर पहला समझौता हुआ और देश के विभाजन की दुर्भाग्यपूर्ण नींव तब पड़ी, जब राष्ट्रगीत पर हम झुके।
- कांग्रेस ने तब भी स्पष्ट रुख नहीं लिया, क्योंकि उसे राष्ट्र से ज्यादा सत्ता दिख रही थी। विवाद से बचने के नाम पर राष्ट्रीय प्रतीकों को बार-बार सौदेबाजी में मेज पर रखा गया।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:44 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
मोहम्मद अली जौहर ने सबसे पहले विरोध किया: योगी
योगी ने कहा- कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम् का गायन हुआ था। 1922 तक हर कांग्रेस अधिवेशन की परंपरा थी। न तो तब फतवा था, न धार्मिक कोलाहल। समस्या तब हुई जब राजनीति ने मजहबी मुखौटा ओढ़ा। 1923 में कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद अली जौहर ने सबसे पहले विरोध किया। ये विरोध खिलाफत के आंदोलन से निकला था।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:44 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘यूपी के सदन में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा एकदम प्रासंगिक’
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- जब यह देश आजाद होता है तो 1950 में संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगीत के रूप में स्थान दिया। इसी दिन भी संयुक्त प्रांत को उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता मिली। यूपी के सदन में इस पर चर्चा एकदम प्रासंगिक है।
- वंदे मातरम् पर हमला आज से नहीं हो रहा है। जैसे प्रवृत्ति चली आई है। स्वतंत्रता से पहले भी अंग्रेजों का विरोध करने वाली कांग्रेस भी दबाव में झुकती हुई नजर आती है। कांग्रेस के तुष्टीकरण का सबसे पहला शिकार बनी। 6 छंदों में गाया जाने वाला राष्ट्रगीत, उसे दाे छंदों में गाना क्या मजबूरी थी।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:43 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
निराशा और हताशा को वंदे मातरम् गीत ने तोड़ा था: योगी
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
योगी ने कहा- 1894 में गुरु रविंद्र नाथ टैगोर ने अपना स्वर प्रदान किया था। आज 150 वर्ष वंदे मातरम् के पूरे हो रहे हैं। आज भारत दुनिया में आत्मविश्वास के साथ एक विकसित भारत की संकल्पना के साथ आगे बढ़ा है। 1857 का पहला स्वतंत्रता संग्राम में एक साथ पूरे देश में आंदोलन हुए थे। इसके विफल होने के बाद जो निराशा और हताशा थी, उसे वंदे मातरम् गीत ने तोड़ा था।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:09 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, क्रांतिकारियों के साहस का मंत्र’
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है। ये क्रांतिकारियों के साहस का मंत्र है। ये केवल गीत की वर्षगांठ नहीं है। अपिुत भारत माता के प्रति हमारे राष्ट्रीय कर्त्तव्य सम्मान और सांस्कृतिक चेतना का एक अवसर है।
- वंदे मातरम् का सम्मान एक भावनात्मक अभिव्यक्ति है। यह राष्ट्र की आत्मा, संघर्ष और संकल्प का भी प्रतीक है। जब वंदे मातरम् अपनी रजत जयंती मना रहा था। तब देश में अंग्रेजी शासन था। उस समय वंदे मातरम् की रचना जब की गई थी। वो कालखंड था, तब भारत की प्रथम स्वतंत्र प्रयास से बौखलाया हुआ अंग्रेजी शासन दमन की पराकाष्ठा पर पहुंच गया था।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:07 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
सीएम योगी वंदेमातरम चर्चा पर बोल रहे
सीएम योगी वंदेमातरम चर्चा पर बोल रहे हैं। कहा- राष्ट्रगीत के वास्तविक तथ्यों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आत्मावलोकन कर सके। इस चर्चा में सभी सदस्य सहभागी बन रहे हैं। सुरेश खन्ना की ओर से जो प्रस्ताव रखा गया है। वो वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में देश की राजधानी से प्रारंभ हुए क्रम में सबसे पहले यूपी में इस पर चर्चा होने जा रही है। इसके लिए पूरे सदन का अभिनंदन।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div03:00 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘मामले में जो भी अपराधी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी’
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- विभोर राणा को लाइसेंस सपा ने जारी किया था। आलोक सिपाही पक्का सपाई है। हमारी सरकार में उसे बर्खास्त किया गया है। माफिया के खिलाफ कैसे कार्रवाई होती है- सपा से अधिक किसी को पता नहीं होगा। इस मामले में जो भी अपराधी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
- उन्होंने कहा- सपा से जरूर कहूंगा कि गुमराह करना छोड़ें। इससे संबंधित मौत के प्रकरण सामने नहीं आए हैं। आपकी सरकार ने लाइसेंस दिया था।
- उन्होंने कहा कि राज्य के IG लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में एक SIT बनाई गई है। हमारी कार्रवाई पूरे राज्य में लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी को बहुत अच्छे से पता है कि माफिया के खिलाफ कैसे कार्रवाई की जानी चाहिए। हम उनकी घबराहट को समझ सकते हैं।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:57 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
योगी बोले- सच कड़वा होता है; विपक्ष को आड़े हाथ लिया
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- सच कड़वा होता है। सच सुनने के आदी नहीं हैं। कफ सिरप से जुड़े लोगों पर कार्रवाई चल रही है। हमारी कार्रवाई का आधार यूपी की जनता है। दूसरा- मिलिंद यादव जो शुभम जायसवाल का व्यापारिक साझेदारी है। ड्रग लाइसेंस में उसके नंबर अंकित हैं। अमित यादव के खातों से शुभम और उसकी पत्नी के खातों से लेन-देन भी हुआ है।
- उन्होंने कहा- मनोज यादव, राजीव यादव, मुकेश यादव, फर्जी फर्म और लाइसेंस बनाकर ये लोग भी लिप्त हैं। प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा अमित यादव ने दुबई की यात्रा भी की है। शुभम यादव की यात्रा के दौरान ही यह यात्रा की गई है।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:53 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
कफ सिरप कांड में योगी का सपा पर बड़ा हमला, आरोपी की अखिलेश संग फोटो दिखाई
योगी ने कहा- शैली ट्रेडर्स के शुभम जायसवाल समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव और कैंट से सपा का उम्मीदवार अमित यादव का व्यापारिक साझीदार है। यूपी का सबसे बड़ा स्टॉकिस्ट शुभम है, वो साझेदार है अमित यादव का। कैंट वाराणसी से क्या आपका प्रत्याशी नहीं था। याद कर लीजिए।
विपक्ष ने खंडन किया तो आगे कहा-अमित यादव की फोटो अखिलेश यादव के साथ है। अखिलेश यादव की एक फोटो दिखाते हुए कहा कि ये फोटो इस बात को बताता है कि अमित यादव सपा के युवजन सभा से जुड़ा है। आपका पदाधिकारी है। अगर मेरे साथ फोटो होती तो क्या इससे यह बात गलत हो जाती है कि अखिलेश इन्हें बचा रहे हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:49 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
योगी ने कफ सिरप के आरोपियों के नाम गिनाए
योगी ने कहा- काशी में शैली ट्रेडर्स के शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद जायसवाल, आकाश पाठक, MR हेल्थकेयर के विभोर राणा, गाजियाबाद के सौरभ त्यागी, अभिषेक शर्मा, विशाल उपाध्याय, तप्पन यादव और सादाब। शुभम का माल स्टोरेज मनोज यादव के स्टोरेज का उपयोग करता है। कानपुर के विनोद अग्रवाल-शिवम अग्रवाल का भी इसमें नाम है। लखनऊ के मनोहर जायसवाल और इमरान इसके किनपिंग हैं। इल-लीगल डायवर्जन के मामले में NDPS के तहत कार्रवाई हो रही है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:39 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘कफ सिरप उन राज्य और विदेश में भेजा गया, जहां शराब प्रतिबंधित’
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
योगी ने कहा- कफ सिरप उन राज्य और विदेश में भेजा गया, जहां शराब प्रतिबंधित है। यूपी में इस पर सख्त कार्रवाई की गई। यूपी के अंदर जो भी मामले सामने आए, इसमें खासतौर पर सदन का ध्यान आकर्षित करना है। 77 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जहां तक अवैध भंडारण और परिवहन की बात आई है। उसमें अलग-अलग फर्म हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:37 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘कोर्ट में सरकार ने लड़ाई जीती, एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को उचित माना’
div class=”f5e1d774 a105db28″
- योगी ने कहा- आपने अपनी डिग्री कहां से ली, उस पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर रहा हूं। लेकिन, जहां तक कोडीन कफ सिरप का मामला है- ये खांसी में सभी वयस्क लेते हें। मौत वाले सिरप की जांच हुई थी।
- कहा- यूपी के अंदर 332 होलसेलर थे। उनके प्रतिष्ठानों पर छापे मारे थे। 136 फर्म पर एनडीपीएस एक्ट के अंदर प्रकरण दर्ज किया था। कुछ कोर्ट गए थे। सरकार इसमें जीती। कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को उचित माना।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:36 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
कोडीन कफ सिरप के मामले में कोई भी मौत नहीं हुई: योगी
योगी ने कहा- मैंने पहले भी कहा कि जिस कोडीन कफ सिरप की बात हो रही है। इसका उत्पादन यूपी में नहीं होता है। सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो आवंटन करता है। कफ सिरप से जुड़े स्टॉकिस्ट ने इसका इल-लीगल डायवर्सन किया गया है।
उन्होंने कहा- मुझे आश्चर्य होता है कि माननीय सदस्य कोई बात सदन में रखते हैं तो उस पर जानकारी लेकर आते तो बेहतर होता। इनको तथ्यों की जानकारी नहीं है। डॉ. आरके वर्मा से तो कुछ ऐसी ही उम्मीद थी। एक बार फिर बताना चाहता हूं कि कोडीन कफ सिरप के मामले में कोई भी मौत नहीं हुई है। जिस सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ से मौत हुई है, वो भी यूपी से बाहर के राज्यों का मामला है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:29 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
सपा विधायक बोले- मासूमों की मौत मामले का जौनपुर से संबंध
सपा विधायक लकी यादव ने कहा कि जौनपुर का नाम कोडीन कफ सिरप के मामले में लिया जा रहा है। मासूमों की मौत वाले जौनपुर से संबंध रखते हैं। ये मानवता को शर्मसार करता है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:27 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
विधानसभा में उठा बाहुबली धनंजय सिंह का मामला
सपा विधायक रवि दास मल्होत्रा ने कहा कि कफ सिरप कांड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरोह बना है। देश के कई राज्यों और विदेशों में कोडीन कफ सिरप की सप्लाई हो रही है। जीएसटी चोरी हुई है। बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। औरया में दो बच्चों ने इसे पिया, एक की मौत हो गई। कई और बच्चों के साथ ऐसा हुआ, लेकिन पीएम नहीं हुआ। संगठित गिरोह चल रहा है। सपा ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम लिया था। 2005 में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू का सदस्य रहा है। आज इसका सरगना है। यूपी में वन डिस्ट्रिक वन ड्रग माफिया चल रहा है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div02:24 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
‘कोडीन अभियुक्तों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलाया गया’
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 a105db28″
- कोडीन पर प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से विधायक आरके वर्मा ने कहा- कफ सिरप के अवैध कारोबार के जरिए बनारस को संगठित आर्थिक अपराध का सबसे बड़ा अड्डा बना दिया। पीएम ने क्योटो बनाने की बात कही थी। ये कारोबार सरकारी संरक्षण में पोषित हो रहा था। देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों तक जा रहा था।
- रिटायर्ड आईपीएस ने डीजीपी को पत्र लिखा कि अमित सिंह टाटा, आलोक सिंह की धनंजय सिंह से संबंधों की जांच करा लिया जाए। आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया। कोडीन भैया कितने ताकतवर हैं। जब-जब भाजपा की सरकार में कोई भी भ्रष्टाचार पल रहा होता है तो उसे उजागर करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देती है। हो सकता है कि मेरे ऊपर भी फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जाए।
- मुख्य आरोपी के बारे में सरकार को 2022 से पता है। शुभम समेत 225 अभियुक्त बनाए जा चुके हैं। इन अभियुक्तों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलाया गया। इनकी टांगों पर गोली नहीं मारी गई। आलोक सिंह जो एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही हैं, उसका लखनऊ में आलीशान मकान बना हुआ है।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div01:46 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाब दिया, बोले- नागरिकों को अच्छी सुविधा देने बुराई क्या
div class=”f5e1d774 a105db28″
- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सपा और कांग्रेस के विधायकों ने बिजली पर बात की। आधा घंटे से ज्यादा बोले हैं। इस देश में कांग्रेस के शासन में जो इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति रही है। इसे सब जानते हैं।
- कांग्रेस ने 70 साल में जो काम नहीं कर पाई। वो काम पीएम ने 11 साल में करके दिखाया है। ऊर्जा की बात करें तो गांव आते थे तो घर से बाहर खटिया बिछा कर सोते थे। बिजली नहीं आती थी।
- पहली बार हुआ है कि बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हुआ है। अपने उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली ही नहीं दे रहे हैं, पड़ोसी देशों को दे रहे हैं। बांग्लादेश व नेपाल को दे रहे हैं।
- निजीकरण पर कहा कि कांग्रेस ने ही बैंकों का सरकारीकरण किया फिर उसी ने क्यों प्राइवेट बैंकों को लाइसेंस देने का काम किया। रिफाइनरी का प्राइवेटजाइशन और राजीव गांधी के समय टेलीकाम कंपनियों को भी प्राइवेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यदि हम अपने नागरिकों को पर्याप्त और अच्छी सुविधा दे पा रहे हैं तो क्या बुराई है।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div01:43 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
सपा ने बिजली के निजीकरण का मुद्दा भी उठाया
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
बिजली के निजीकरण पर बोलते हुए सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि मूलभूत सुविधा में बिजली सबसे जरूरी हो चुकी है। यूपी की सरकार इतने बड़े प्रांत को बहुत अच्छे से चला रहे हैं। चंद मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण करना चाहते हैं। अभी बिजली विभाग को बेच रहे हैं, फिर दूसरे विभाग को बेचेंगे।
अभी तो जेई से लेकर एसडीओ को जनप्रतिनिधि को फोन करते हैं तो समस्या का समाधान हो जाता है। निजीकरण होने पर सिर्फ कॉल सेंटर बनाया जाता है। वहां फोन तक नहीं उठता। उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार होता है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div01:36 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने उठाया बिजली मीटर का मुद्दा
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 a105db28″
- कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने कहा कि अब 4जी मीटर लगाया जा रहा है। 2018 में टूजी मीटर लगाए गए थे। 7 वर्ष में इस पर 959 करोड़ खर्च हुए। अब नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। 681 करोड़ का खर्च होगा। ये भुगतान कौन करेगा।
- पहले ये कहा गया था कि बदले जा रहे मीटर का दाम बिजली उपभोक्ता पर नहीं पड़ेगा। अब केंद्र सरकार का नया पत्र जारी हुआ कि दाम का भुगतान बिजली उपभोक्ताओं से की जाएगी। इसमें बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की जा रही है।
- 17 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के फोन नंबर अभी तक सत्यापित नहीं है। उनके फोन पर मैसेज जाता है। बिना जानकारी के बिजली कट जाती है। उपभोक्ता घूम रहा है कोई सुनने वाला नहीं है।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div01:04 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
भाजपाई पार्टी की खींचातानी चौराहे पर न लाएं: अखिलेश
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”f46ba790″div
योगी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर लिखा-
‘आत्म-स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा।’
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div12:43 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
दोनों सदनों में 24 हजार करोड़ अनुपूरक बजट पेश
div class=”f5e1d774 a105db28″
- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया। कहा- 8 लाख 8 हजार करोड़ रुपए का मूल बजट था। आज जो 24 हजार करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं।
- अनुपूरक बजट का आकार मूल बजट का 3.3 प्रतिशत है। इसके बाद विधान परिषद में भी अनुपूरक बजट पेश किया गया।
- इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट, पावर सेक्टर, हेल्थ वेलफेयर, मेडिकल एजुकेशन और गन्ना व चीनी मिल के लिए बजट जारी किया गया।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div12:29 PM22 दिसम्बर 2025div
div class=”f919f167″div
div
योगी के ‘नमूने’ वाले बयान पर सदन में तू-तू, मैं-मैं
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 a105db28″
-
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सीएम के बयान के बाद कहा- सीएम सदन के सम्मानित नेता हैं, लेकिन उनकी वाणी ऐसी निकलती है, दो नमूने बता दिए। आपने कहा कि दो नमूने हैं- एक अखिलेश और दूसरा राहुल गांधी। वो नमूने नहीं हैं।
- इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया है, आप क्यों खुद पर ले रहे हैं। नमूना समझ रहे हैं।
- सुरेश खन्ना ने कहा- जनता को गुमराह किया जा रहा है। सीएम ने जितनी बड़ी कार्रवाई की है, जितने बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ की है, वह मिसाल है। सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया है।
- सतीश महाना ने कहा कि एक आदमी नारा लगा रहा था- सरकार चोर है, पुलिस ने कहा कि आप क्यों बोल रहे हो। सपाइयों से कहा- गलत बयानी आप कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि सैकड़ों मौतें हुई तो नाम बताइए।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
समय आने पर बुलडोजर एक्शन होगा, तब चिल्लाना मत: योगी
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
योगी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा- पढ़ाई-लिखाई से आपका कोई वास्ता है नहीं, इस कारण आप इस तरह की बात करते हैं। आप चिल्लाते रहे, तब भी हम आपकी बात सुनते रहे। कम से कम अब तो हमारी बात भी सुन लें। सरकार ने 79 अभियोग दर्ज किए हैं। 225 अभियुक्तों को नामजद किया है। 78 गिरफ्तार किए गए हैं। 134 छापेमारी की कार्रवाई हुई है। लोहिया वाहिनी के एक सदस्य के खाते से लेन-देन हुआ है। चिंता मत कीजिए। समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा। उस समय चिल्लाना नहीं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″योगी ने कफ सिरप के आरोपों पर सपा को खूब खरी-खोटी सुनाईdiv
div class=”dd677d39″
सीएम योगी ने प्रश्न काल के दौरान सपा के कोडीन कफ सिरप के आरोपों पर जवाब दिया। कहा- नकली दवा के कारण कोई मौत नहीं हुई है। कंपनियों पर भी कार्रवाई होती है। यूपी में कोडीन कफ सिरप के स्टॉकिस्ट हैं और होलसेलर हैं। हिमाचल और एमपी में हैं। मौत के प्रकरण दूसरे राज्यों में आए हैं। वहां दूसरी तरह के कफ सिरप का प्रकरण था। ये लीगल डायवर्जन का मामला है। सहारनपुर, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ व वाराणसी का है। उन देशों व राज्यों में सिरप पहुंचाया गया, जहां शराब बंद है। वहां लोग नशे के तौर पर इसे लेते हैं। यही इसका दुरुपयोग है। बिना चिकित्सीय पर्चें के इसे कोई नहीं ले सकता है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
ब्रजेश पाठक बोले- सत्ता की भूख के कारण सपा विधायक चिल्ला रहे
div class=”f5e1d774 a105db28″
- हेल्थ सेक्टर पर सपा के सवालों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी सरकारी अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है। चिकित्सा स्वावस्थ विभाग के सरकारी अस्पतालों में जांच भी निशुल्क है।
- उन्होंने कहा कि सपा के लोगों का गरीबों से लेना देना नहीं है। इनकी सत्ता की भूख के कारण ये चिल्ला रहे हैं। यदि मीडिया के लोग नहीं बैठे हों तो ये बिल्कुल नहीं बोलेंगे। सपा सरकार में स्कूलों और अस्पतालों को तबेला बना दिया था।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
विपक्ष सभी चीजों का विरोध करता हैं, विकास के लिए पैसों की जरूरत: ओपी राजभर
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, ‘सदन चर्चा का केंद्र है। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इस पर चर्चा होगी कि लोग वंदे मातरम् के बारे में जाने। विपक्ष सभी चीजों का विरोध करता हैं। विकास के लिए पैसों की जरूरत है और उसी के लिए पूरक बजट आ रहा है।’
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
divचित्रकूट में ट्रेजरी घोटाला हुआ, 6-7 साल घोटाला चलता रहा: सपा विधायक
div
div class=”dd677d39″
सपा विधायक अनिल प्रधान ने कहा, ‘चित्रकूट में एक ट्रेजरी घोटाला हुआ। लगातार 6-7 साल घोटाला चलता रहा। मृत पेंशन धारकों के खाते से पैसा लगातार निकाला गया। अधिकारियों को बचाने के लिए सरकार के संरक्षण में जिला स्तर पर SIT बनाकर इस मामले को दबाने का काम किया गया। हम इस मुद्दे को सदन से सड़क तक उठाने का काम करेंगे।’
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
कोडीन माफियाओं को सरकार बचा रही: सपा विधायक
सपा विधायक संग्राम सिंह ने कहा, “कोडीन माफियाओं को सरकार बचा रही है। सरकार का पूरा संरक्षण कोडीन माफियाओं के साथ है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट है कि सरकार कोडीन माफियाओं के साथ है।”
समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने कहा, “वंदे मातरम् का कोई विरोध नहीं है। आजादी की लड़ाई में भाजपा के लोग बहुत साथ नहीं थे। ये दिखाना चाहते हैं कि हम ही सब हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
विधान परिषद में उठा पुरानी पेंशन का मुद्दा
विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही पुरानी पेंशन बहाल किए जाने का मुद्दा उठा। सपा ने इसे लेकर सरकार से कई सवाल किए। सरकार ने कहा- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई योजना नहीं है। यह भी कहा कि जब इनकी सरकार थी, उस वक्त इनको पुरानी पेंशन बहाली की याद क्यों नहीं आई।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
divसमय पर कार्रवाई करती तो बच्चों की जान बच जाती: माता प्रसाद पांडेय
div
div class=”dd677d39″
div class=”f5e1d774 a105db28″
- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कोडीन सिरप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार समय पर कार्रवाई करती तो बच्चों की जान बच जाती।
- उन्होंने कहा कि यदि इसमें सपा के लोग शामिल हैं तो उनके घर पर भी बुलडोजर चलाया जाए, लेकिन मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर करवाई की जाए।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
divअनुपूरक बजट पर किसने-क्या कहा?
div class=”f5e1d774 a105db28″
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा, “संविधान के अंतर्गत अनुपूरक बजट लाने का सरकार को अधिकार है। देखना होगा कि सरकार अनुपूरक बजट किस लिए ला रही है। इसपर बात होगी।”
- उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अनुपूरक बजट पर कहा, “अनुपूरक बजट हमारे विकास की गति को और तेज करेगा। खास तौर पर मूलभूत सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। सर्वांगीण विकास के लिए ये अनुपूरक बजट समर्पित है।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
divकुछ लोग ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाते, इस पर पॉजिटिव चर्चा जरूरी: सतीश महाना
div
div class=”dd677d39″
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं सालगिरह पर संसद में भी चर्चा हुई है। वंदे मातरम को सभी लोग स्वीकार करते हैं। फिर भी कुछ लोग उसका गायन नहीं करते हैं। इस पर एक पॉजिटिव चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘आज पूरक बजट पेश किया जाएगा… मैंने उस पर पॉजिटिव चर्चा के लिए रास्ता खोल दिया है।’
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
divdiv
div class=”f919f167″div
div
समाजवादी पार्टी मुद्दाविहीन पार्टी है: केशव
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘बजट उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है। उत्तर प्रदेश भारत के साथ विकसित बने, उसके लिए बजट की आवश्यकता है।’
उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी मुद्दाविहीन पार्टी है। सपा की जमीन खिसक गई है। 2027 के चुनाव में सपा का हालत खराब होने वाली है। उनकी हालत ऐसी होगी कि एक चारपहिया वाहन में सैफई वापस जाएंगे।”
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
divdiv
div class=”f919f167″div
divसपा सांसद राजीव राय ने सरकार को घेरा, कहा- सभी दावे खोखले
div
div class=”dd677d39″
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने VB-G RAM G बिल पर कहा, “लोकतंत्र में आंकड़ों का खेल है। उनके(सरकार) पास आंकड़े थे उन्होंने बिल पास कर दिया लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी मंजूरी लोगों को भी मिल गई हो। आप लोगों को 100 दिन के काम के पैसे नहीं दे पा रहे हैं और 125 दिनों का वादा कर रहे हैं। ये सभी दावे खोखले हैं।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
विधानसभा की सीढ़ियों पर कफ सिरप मामले में सपा का प्रदर्शन
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीढ़ियों पर कफ सिरप मामले समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
‘वंदे मातरम्’ आजादी का स्त्रोत: माता प्रसाद
माता प्रसाद पांडेय ने कहा- ‘वंदे मातरम्’ आजादी का स्त्रोत रहा है। इसलिए आज विधानसभा में इस पर लंबी चर्चा होगी।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
divdiv
div class=”f919f167″div
divश्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 को राज्यपाल की मंजूरी
div
divdiv
div class=”dd677d39″
उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों से पास हुआ उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 राज्यपाल की मंज़ूरी मिलने के बाद अब एक कानून बन गया है।
विधानसभा के प्रधान सचिव प्रदीप दुबे आज दोनों सदनों को इस बारे में जानकारी देंगे।
इस कानून का मकसद मंदिर की धार्मिक परंपराओं को बनाए रखते हुए भक्तों के लिए बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
योगी ने ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए ।
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
div class=”f919f167″div
div
पहले दिन क्या हुआ था, पढ़िए
div class=”f3e032cb a105db28″
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 a105db28″
- शीतकालीन सत्र के पहले दिन योगी ने विधानसभा के बाहर कफ सिरप को लेकर सपा पर तंज कसा था। कहा- शुरुआती जांच में पता चला है कि अब तक जो लोग पकड़े गए हैं। उनके संबंध सपा से हैं। इतना ही कहना चाहेंगे कि उम्र भर यही गलती बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आइना साफ करता रहा। विधान परिषद में अगर मामला आएगा तो हम जवाब देंगे।
- विधानसभा में घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वहीं, विधान परिषद में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी के बीच नोकझोंक हो गई थी। बात नलकूपों की थी।
- पूर्व में दी गई सूचना पर जवाब देते हुए स्वतंत्र देव ने कहा- सिद्धार्थ नगर में 455 नलकूप चल रहे हैं। ध्रुव कुमार ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की बातों का खंडन किया। कहा, एक भी नलकूप संचालित नहीं चल रहे है। कहीं पानी नहीं आ रहा है।
- इस पर स्वतंत्र देव ने कहा, कोई 5 बता दें, जो खराब है। अगर 455 खराब है तो वो भी बताइए। ये सदन है। अगर 455 खराब हैं तो हम चेक कर लेते हैं। आपको भी रिजाइन देना पड़ेगा, मैं भी दूंगा। झूठ की पराकाष्ठा नहीं है। स्पीकर ने हस्तक्षेप किया। विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
div
div
div
div class=”d2656f9b ”
div class=”a0c94eeb a66c15e4″div
div class=”dd677d39″
div class=”f6a91157″
divdiv
div class=”f919f167″div
div
ये विधेयक पेश होंगे
div class=”f5e1d774 a105db28″
- उत्तर प्रदेश पेँशन की हकदारी तथा विधिमान्यकरण अध्यादेश – 2025
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2025
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तर प्रदेश सुगम्य व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश 2025
div
div
div
div
div




