Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नगर पंचायत रूपईडीहा में दिखा बाघ, 3 लोगों पर हमला व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन, ड्रोन व ट्रैंकुलाइजेशन टीम तैनात

December 25, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

बहराइच। भारत–नेपाल सीमा से सटे नगर पंचायत रूपईडीहा में बाघ की मौजूदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह आदर्श नगर पंचायत के पचपकरी वार्ड अंतर्गत रुपईडीहा रेंज क्षेत्र में बाघ ने अलग–अलग स्थानों पर हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद वन विभाग, पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वन रेंज अधिकारी रूपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत रुपईडीहा के पचपकरी वार्ड में सुबह के समय झाड़ियों में छिपे एक बड़े बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में राधे वर्मा (60 वर्ष) पुत्र परशुराम वर्मा को सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। वहीं 12 वर्षीय संजना पुत्री चिंताराम पर उस समय हमला हुआ, जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसके हाथ पर गहरे घाव बने हैं। तीसरे घायल अंकित पुत्र धनीराम (लगभग 25 वर्ष) को सिर में गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। बाघ को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइजेशन की जिम्मेदारी डॉ. दीपक वर्मा को सौंपी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें विशेष पिंजरे, जाल, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू वाहन और थर्मल ड्रोन कैमरे शामिल हैं। थर्मल ड्रोन के माध्यम से घने इलाकों, खेतों और संभावित मूवमेंट ज़ोन की लगातार निगरानी की जा रही है।
डीएफओ डॉ. राम सिंह यादव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में क्षेत्र की घेराबंदी की गई है, दूसरे चरण में ड्रोन व ट्रैकिंग से बाघ की गतिविधियों की पुष्टि की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तीसरे चरण में ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव प्रबंधन मानकों के अनुरूप की जा रही है, ताकि बाघ और आम नागरिक दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह और प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div

सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसबी 42वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी तथा सहायक कमांडेंट शिवम कुमार के नेतृत्व में जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ नियंत्रण, रात्रि गश्त और सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा रेंज अतुल श्रीवास्तव लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div

मुनादी व स्थानीय माध्यमों से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाघ पहले पचपकरी गांव की झाड़ियों में छिपा हुआ था और अब सीमा के समानांतर सड़क होते हुए आईसीपी कैंपस के बाग की ओर जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा है और लोग भयभीत नजर आ रहे हैं।

div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div

राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल करुणेश त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद हैं।

div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div

नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से प्रशासन और वन विभाग का सहयोग करने तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और बाघ के सुरक्षित रेस्क्यू होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें