Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बिना हेलमेट गाड़ी चलाते 50 लड़कियां पकड़ी गईं:हजरतगंज में DCP ट्रैफिक ने DL-RC चेक करने का अभियान चलाया चालान काटा

By admin · December 30, 2025 · 1 min read

लखनऊ में नए साल के जश्न से पहले पुलिस ने मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। हजरतगंज चौराहे पर डीसीपी ट्रैफिक ने खुद गाड़ियों की चेकिंग की। वाहन चालकों के डीएल और आरसी की जांच हुई। इस दौरान बिना हेलमेट और डीएल वाहन चला रही महिलाएं बचने के लिए बहाने बनाते नजर आईं। कार्रवाई के दौरान डॉग स्क्वॉड टीम तैनात रही।

DCP ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बिना हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करने वालों की गाड़ी को रुकवाया गया और उनका चालान काटा गया। पुलिस को देखकर कई वाहन चालक भागते नजर आए।

हजरतगंज चौराहे पर बिना हेलमेट लड़कियां स्कूटी चलाती मिलीं।
हजरतगंज चौराहे पर बिना हेलमेट लड़कियां स्कूटी चलाती मिलीं।
हजरतगंज चौराहे पर ट्रिपलिंग कर बाइक चलाता युवक।
हजरतगंज चौराहे पर ट्रिपलिंग कर बाइक चलाता युवक।
नए साल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
नए साल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वॉड टीम ने संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।
चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वॉड टीम ने संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।
DCP ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग शुरू की।
DCP ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग शुरू की।

बहाने बनाते रहे वाहन चालक

चेकिंग के दौरान करीब 112 दो पहिया वाहन रोके गए। 50 गाड़ियां लड़कियों की रहीं। इस दौरान डीसीपी ने जब उनसे हेलमेट न होने की वजह पूछी तो तरह-तरह के बहाने बताने लगीं। कई ऐसी लड़कियां थीं जिन्होंने स्कूटी की डिग्गी में हेलमेट रखा था। लेकिन वाहन चलाते समय लगा नहीं रखा था। उनको बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी गई।

महिला को समझाते ट्रैफिककर्मी।
महिला को समझाते ट्रैफिककर्मी।

और खबरें