Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

देवरिया शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास सरकारी भूमि पर प्रस्तावित धार्मिक आयोजन को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

January 2, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″देवरिया शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास सरकारी भूमि पर प्रस्तावित धार्मिक आयोजन को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब्दुल शाह गनी मजार से जुड़े विवादित स्थल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

यह मामला देवरिया जिला मुख्यालय के गोरखपुर रोड पर स्थित अब्दुल शाह गनी मजार और कब्रिस्तान से संबंधित है। मजार समिति पर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप है। जिला प्रशासन पहले से ही इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

इसी बीच, मजार संचालन से जुड़ी संस्था ने तीन और चार जनवरी को उर्स के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रस्तावित आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और इसकी शिकायत सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी से की।

शिकायत मिलने के बाद विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि जिस भूमि पर आयोजन प्रस्तावित है, वह पूरी तरह सरकारी है और उस पर किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन कानून के खिलाफ है। उन्होंने सरकारी भूमि पर ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

उधर, उर्स आयोजन के लिए समिति के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को पत्र सौंपकर अनुमति मांगी थी। इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस ने जांच की। पुलिस जांच में यह सामने आया कि विवादित भूमि पर धार्मिक आयोजन होने से क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उर्स के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और विवादित स्थल पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें