Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

3 राउंड हवाई फायर कर पकड़ा स्मैक सहित भारतीय युवक को। एसएसबी की सघन जांच के बाद इतनी बड़ी मात्रा में नेपाल कैसे ले गया स्मैक।

January 2, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

3 राउंड हवाई फायर कर पकड़ा स्मैक सहित भारतीय युवक को।
एसएसबी की सघन जांच के बाद इतनी बड़ी मात्रा में नेपाल कैसे ले गया स्मैक।

रुपईडीहा। पड़ोसी नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 4 गणेशपुर के पास बांके एसपी कार्यालय व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज के जवानों ने 3 राउंड हवाई फायर कर भारतीय स्मैक कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया भारतीय युवक इलियास अहमद इस दल को देखकर भागने लगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज के नवीन शाही ठकुरी के नेतृत्व में इस दल ने इलियास अहमद को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी पातली ने यह भी बताया कि 35 वर्षीय इलियास अहमद भारतीय नागरिक है। इसके बारे में सूचना मिल रही थी कि यह स्मैक का बड़ा कारोबारी है। यह बांके, बर्दिया व सुर्खेत सहित नेपाल के पर्वतीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्मैक की बिक्री करता है। जब इसे गिरफ्तार कर इसकी तलाशी ली गयी तो इसके बैग से 2 सौ 80 ग्राम 1 सौ 60 मिलीग्राम स्मैक, 1 डिजिटल तराजु, 1 ब्रेसलेट व 1 मोबाइल सेट बरामद किया गया है। इसे गिरफ्तार कर नेपालगंज एसपी कार्यालय लाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र में हर डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर एसएसबी की पोस्ट हैं। अब तो ये पोस्ट पक्की निर्मित की जा रही हैं। दर्जनों की संख्या में हमारे जवान तैनात हैं। रात दिन बार्डर पर इनकी ड्यूटी लगाई जाती है। रुपईडीहा बीओपी पर भारतीय क्षेत्र से जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जाती है। घंटो लोगों को लाइन में लगकर नेपाल मे प्रवेश दिया जाता है। 70, 80 की संख्या में आदर्श थाना रुपईडीहा मे पुलिस कर्मियों की तैनाती है। लगभग आधा दर्जन से अधिक एसआई हैं। फिर यह युवक मय तराजू व स्मैक के नेपाल कैसे चला गया। यह अपने आप मे यक्ष प्रश्न है। तलाशी के नाम पर सिर्फ लंबी लाइन लगवाई जाती है व शरीफ नागरिकों को सिर्फ तंग करने का काम किया जा रहा है।

इसी प्रकार नो मैन्स लैंड से सटे नेपाली क्षेत्र में नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान जगह जगह तैनात किये गए हैं। इस क्षेत्र में नेपाली जांच चौकी जमुनहा पर भी दैनिक उपभोग की वस्तुएं ले जाने वाले गरीब नेपाली नागरिकों व महिलाओं को रोककर जांच के नाम पर ढोल पीटा जा रहा है। भारत नेपाल दोनो क्षेत्रों में जब इतनी कड़ी जांच प्रक्रिया है तो यह युवक कैसे नेपालगंज उप महानगर पालिका के गणेशपुर स्मैक व तराजू सहित पहुंच गया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
2/1/2026

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें