Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

देवरिया में ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:पकड़ी वीरभद्र में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, ठेकेदार से मांग रहे थे रुपए

January 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”वीडीओ जय नारायण सिंह। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

देवरिया विकास खंड के पकड़ी वीरभद्र गांव में बुधवार शाम ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) जय नारायण सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

कुशीनगर जिले के परसौनी गांव निवासी सतीश मणि ने एस.के. ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म बनाई है। सतीश मणि का आरोप है कि उन्होंने मुंडेरा इमिलिया गांव में रिबोर, नाली और कूड़ादान जैसे कई सरकारी कार्य कराए थे। इन कार्यों के भुगतान के एवज में वीडीओ जय नारायण सिंह उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे।

बुधवार को सतीश मणि पकड़ी वीरभद्र स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में जय नारायण सिंह के कार्यालय पहुंचे और उन्हें 24 हजार रुपए दे रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जय नारायण सिंह को महुआडीह थाना लाया गया। पूछताछ के उपरांत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें