Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

पंचवटी श्री सीताराम आश्रम की पंचम वर्षगांठ पर बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां,, किया गया गर्म वस्त्र वितरित।

January 15, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा (बहराइच)पंचवटी श्री सीताराम आश्रम की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर पौडा टीला बलई गांव ककरहा मंजगवा स्थित आश्रम परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्कारशाला में अध्ययनरत बच्चों को ठंड से बचाव हेतु गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक व संस्कारपरक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।आश्रम क्षेत्र में वर्तमान में चार संस्कारशालाएं संचालित हैं, जिनमें बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का ज्ञान दिया जा रहा है। मंच संचालन अशोक शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था आयोजक सुरेश वर्मा, रामकिशोर वर्मा, बनवारी वर्मा एवं चंद्रभान गुप्ता द्वारा की गई।

आश्रम में राघव गौशाला एवं अन्नपूर्णा रसोई भी संचालित है, जहां निरंतर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर महाराज (रिसिया) एवं सांसद बहराइच आनंद गोंड रहे। विशिष्ट अतिथियों में योगेश प्रताप सिंह, वीरचंद वर्मा, रामसूरत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा भाजपा श्रवण कुमार मद्धेशिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशांक सिन्हा, पत्रकार राधेश्याम मौर्या, बड़े बाबू (रिटायर्ड), अतुल कुमार सिंह एवं शिव कुमार शुक्ला शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्कारशाला के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, तत्पश्चात बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इसके बाद समस्त आगंतुकों के लिए सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।रविशंकर महाराज ने बताया कि वर्तमान में चार अन्नपूर्णा भोजनालय संचालित हैं तथा शीघ्र ही काशी पीठ में भी एक नई अन्नपूर्णा रसोई की स्थापना की जाएगी।

वहीं सांसद आनंद गोंड ने अपने उद्बोधन में बताया कि पूर्व मैलानी के अतिरिक्त जंगल के बाहर एक नई रेल लाइन का डीपीआर तैयार हो चुका है और जल्द ही रेल विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें