Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में युवक ने खुद को गोली मारकर जान दी सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों ठगे रूममेट से भी लिए थे पैसे

January 16, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाले युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसका खून से लथपथ शव किराए के कमरे में मिला। रूममेट जब वहां पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। शॉल हटाकर देखा तो सीने से खून बह रहा था। पास में ही रिवाल्वर पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की विकास नगर सेक्टर- L की है।

प्रद्युमन पाठक जौनपुर का रहने वाला था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए लिए थे। पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने रूममेट से भी पैसे लिए थे। अब लोग पैसे वापस मांग रहे थे।

div class=”f3e032cb “बेड पर युवक का शव इस हालत में पड़ा था।div
div class=”f46ba790″बेड पर युवक का शव इस हालत में पड़ा था।div
div class=”f3e032cb “घटना को लेकर पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।div
div class=”f46ba790″घटना को लेकर पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।div

सीने में मारी गोली, पास में पड़ा मिला रिवाल्वर

पुलिस ने बताया कि शाम को डायल 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर एल, विकासनगर में एक व्यक्ति ने कमरा बंद कर रखा है। सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम दरवाजे को तोड़कर अंदर गई, तो युवक बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। उसके सीने से खून निकल रहा था। पास ही अवैध रिवाल्वर पड़ा था। उसे तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रद्युमन पहले मुंबई में रहता था। वह खुद की शासन-प्रशासन में पकड़ बताकर सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से रुपए ले चुका था। अपने रूम पार्टनर दिव्यांशु से भी पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए लिए थे।

ACP बोले- सीडीआर की जांच हाेगी

एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल से रिवाल्वर, मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी साक्ष्य कब्जे में ले लिए गए हैं। कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी। मृतक शादीशुदा था और उसकी पत्नी और एक बच्चा है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

div class=”f3e032cb “div

div class=”f46ba790″रूममेट दिव्यांशु ने बताया- लोग अब किसी भी तरह से उससे पैसा लेना चाहते थे।div

divdiv

रूममेट बोला- आवाज लगाई, खिड़की से पानी डाला

रूममेट दिव्यांशु ने बताया- मैं 2 महीने से प्रद्युमन के साथ रह रहा था। गोमती नगर के पत्रकार पुरम कुछ काम से गया था। वापस लौटकर आया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। कॉल भी किया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस पर खिड़की से प्रद्युमन के बिस्तर की ओर पानी भी डाला, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

प्रद्युमन ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से रुपए लिए थे। सुबह से शाम तक उसके पास देनदारों के फोन आते थे। नौकरी न मिलने पर लोग उससे पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर वह काफी दिनों से तनाव में था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें