Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

युवक-युवती के शव पहुंचे गांव, लोगों का हंगामा:लखनऊ में पिता बोले- बेटे ने कहा था बारात में सबको बुलाना, आज हर कोई आया है

By admin · January 18, 2026 · 1 min read

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए युवक-युवती के शव रविवार को उनके गांव पहुंचे। इस दौरान परिजनों और गांववालों ने बंथरा-कानपुर रोड जाम कर हंगामा कर दिया। वे 50 लाख रुपए मुआवजा और एक नौकरी की मांग करने लगे। मृत युवक के पिता डेडबॉडी देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा- बेटे ने कहा था कि बारात में सबको बुलाना। आज हर कोई आया है।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही बंथरा और कृष्णानगर थाना पुलिस पहुंच गई। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की। सड़क पर शव रखे हुए हैं। परिजनों के सड़क जाम किए जाने से काफी देर से यातायात बाधित है। पुलिस सबको समझाने की कोशिश कर रही है। बंथरा के लतीफनगर का अर्पित त्रिवेदी (22) और उसकी दोस्त सहिजनपुर की काजल रावत (21) की शनिवार रात एक्सीडेंट में मौत हुई थी।

जाम की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।
जाम की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।
मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग संभाल रहे हैं।
मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग संभाल रहे हैं।
अर्पित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उन्हें संभाल रहे हैं।
अर्पित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उन्हें संभाल रहे हैं।
पुलिस अधिकारी लोगों को जाम हटाने के लिए समझा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी लोगों को जाम हटाने के लिए समझा रहे हैं।

5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी

तहसीलदार ने मृतक युवक और युवती के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 5-5 लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया। सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने सरकार से मिलने वाली अन्य योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।

तहसीलदार ने मृतक युवक और युवती के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 5-5 लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया।
तहसीलदार ने मृतक युवक और युवती के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 5-5 लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया।

युवती को ऑफिस भेजने जा रहा था

इस हादसे में अर्पित त्रिवेदी (22) और काजल रावत (21) की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों अमेजन वेयरहाउस में काम करते थे। अर्पित, काजल को ऑफिस छोड़ने जा रहा था। तभी उसकी स्कूटी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों स्कूटी से उछलकर 5 फीट दूर पेड़ से टकरा गए। फिर सड़क किनारे 15 फीट खाई में जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अर्पित की शादी 25 फरवरी को होनी थी।

नशे में था स्कॉर्पियो का ड्राइवर

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो का ड्राइवर नशे में था। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पास के ही मिर्जापुर गांव के रहने वाले बलवीर के नाम से है। पुलिस ने अर्पित के पिता की तहरीर पर FIR दर्ज की है। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना का CCTV सामने आया है, जिसमें कार-स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हुई।
घटना का CCTV सामने आया है, जिसमें कार-स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हुई।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।

खून से लथपथ बॉडी के लोग वीडियो बनाते रहे

दोनों खून से लथपथ करीब आधे घंटे तक पड़े रहे। राहगीर वीडियो बनाते रहे। पुलिस आई तो उन्हें अस्पताल लेकर गई। भीषण टक्कर लगते ही दोनों स्कूटी से उछलकर 5 फीट दूर पेड़ से टकरा गए। फिर सड़क किनारे 15 फीट खाई में जा गिरे थे। वह अपनी दोस्त को छोड़ने बनी-मोहान रोड से कटी बगिया अमेजन वेयरहाउस जा रहा था। काजल वेयरहाउस में काम करती थी।

घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक युवक-युवती पड़े रहे। लोग वीडियो बना रहे थे।
घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक युवक-युवती पड़े रहे। लोग वीडियो बना रहे थे

और खबरें