div class=”a88a1c42″
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ विभूति खंड थाना क्षेत्र के कमता चौराहे के पास दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर मारपीट की गई। कृष्णा विहार कॉलोनी चिनहट निवासी अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब 11 बजे अपने निजी वाहन से ड्राइवर अमित के साथ अवध बस अड्डे कमता चौराहे के पास पहुंचे थे।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
अनूप सिंह ने अपने ड्राइवर को पास की अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में स्थित मैगी प्वाइंट से सामान लाने भेजा था। इस दौरान एक अज्ञात युवक अचानक उनकी सफेद रंग की कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया और गाड़ी स्टार्ट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कार की चाबी निकाली और भागने लगा।
काली थार में खींचकर पीटा
पीछा करने पर कुछ दूरी पर खड़ी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की थार में बैठे 4–5 अन्य अज्ञात लोगों ने अनूप सिंह को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि सभी ने उन्हें गालियां दीं और थप्पड़-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई और उनका मोबाइल फोन छीन लिया।
उन्हें शहीद पथ होते हुए वृंदावन के पास ले गए। जहां फिर से मारपीट कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। किसी तरह पीड़ित ने राहगीरों ने मदद से पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह का कहना है पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।




