div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
युवक की पहचान अर्जुनगंज के एवीएम कॉलोनी के रहने वाले रितेश जायसवाल (25) के रूप में हुई। रितेश अपनी मोटरसाइकिल से चौक लखनऊ से अपने पैतृक गांव रायबरेली के भवानीगढ़ जा रहा था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कुएं की मुंडेर से बाइक लड़ी। इसके बाद युवक अंदर जा गिरा।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″गश्त पर निकली नगराम पुलिस के जवानों ने मफलर को जोड़कर कुएं के अंदर डाला।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घायल युवक को मफलर की बनी रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया गया।div
divdiv
कुएं में कम पानी था, बची जान
एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया- नगराम पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान करोरा-नगराम मार्ग पर स्थित हसवापुल के पास भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी एक बाइक पर पड़ी। पास के कुएं से आवाजें आने पर पुलिस ने टॉर्च लगाकर देखा तो उसमें एक युवक गिरा हुआ था।
वह नगराम-खुजौली मार्ग पर गूगल मैप के माध्यम से रास्ता खोज रहा था। अचानक एक मोड़ पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खेत में बने एक कुएं की दीवार से टकराकर सीधे कुएं में गिर गया। पानी कम होने से युवक की जान बच गई।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″नगराम पुलिस टीम ने युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला।div
divdiv
मफलर लोई जोड़कर बनाई रस्सी
युवक को कुएं में देख पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया। संसाधनों के अभाव में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए अपने कानों पर बंधे मफलर और लोई को आपस में जोड़कर कुएं में लटकाया। पुलिस टीम ने युवक को ढांढस बंधाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
कुएं से निकाले जाने के बाद युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसे केवल मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कपड़े उपलब्ध कराने के बाद युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″रितेश जायसवाल ने कहा- करीब डेढ़ घंटे तक कुएं के अंदर से मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन कोई वाहन चालक नहीं रुका।div
divdiv
युवक बोला-मदद के लिए नहीं रुके लोग
रितेश जायसवाल ने कहा- गांव जा रहा था। रास्ता ठीक से याद नहीं था। इसलिए गूगल मैप की मदद से गाड़ी चला रहा था। गलत रास्ता दिखाने से बाइक सड़क से खेतों में उतर गई। झाड़ियां और अंधेरा होने से कुआं दिखा नहीं। अचानक बाइक दीवार से टकराई। संभालने की कोशिश की, लेकिन कुएं में जा गिरा। काफी देर तक अंदर से आवाजें देता रहा, लेकिन पास ही सड़क से गुजर रहे वाहन चालक मदद के लिए नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने आकर मदद की।




