Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति होने का मामला सामने आ रहा है। अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख?

January 24, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति होने का मामला सामने आ रहा है। अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अब मामले में तंज कसा है। उन्होंने लखनऊ के कई इलाकों में गंदे पानी आने के सवाल के जवाब में कहा कि नगर निगम में गंदे लोग बैठे हैं, वहां गंदा पानी नही आएगा तो क्या आएगा।div
div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=”CJTsxNedpJIDFbKlrAIdhnQzvQ”
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा- गोमती जितनी गंदी है, बीजेपी उतनी गंदी है। अखिलेश यादव ने केजीएमयू में मजार हटाने के सवाल पर कहा कि उन्हें केजीएमयू तोड़ देना चाहिए। वह भी क्रिश्चियन लोगों ने ही बनाया है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सब नया बनाना पड़ेगा।

प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के बाद दिया था अल्टीमेटम

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने एक सप्ताह पहले कई जगहों पर निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें मिला कि कई जगहों पर सीवर में से पाइप लाइन जा रही। मंत्री ने इसे तुरंत सही कराने का निर्देश भी दिया था। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने पाइपलाइन को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था।

उन्होंने कहा था कि 30 जनवरी के बाद फिर से निरीक्षण करेंगे। खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस दौरान निरीक्षण में गंदगी मिलने पर उन्होंने जोनल से लेकर सुपर वाइजर तक 2 दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया था।

div class=”f3e032cb “हुसैनगंज, उदयगंज और पुराना बर्फखाना में गंदा पानी आने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था।div
div class=”f46ba790″हुसैनगंज, उदयगंज और पुराना बर्फखाना में गंदा पानी आने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था।div
divdiv

इन इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति

लखनऊ के हुसैनगंज, उदयगंज और पुराना बर्फखाना, त्रिवेणीनगर, पुराने लखनऊ के कई इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत है। लोगों का आरोप है कि इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। परिवार परेशान है। गंदे पानी की आपूर्ति के चलते बच्चे-बुजुर्ग बीमार होने लगे हैं। गंदे पानी से लीवर सिरोसिस और पेट की गंभीर बीमारियां हो रही हैं।

हालात यह हैं कि लोगों को पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है। बावजूद इसके हालात बदतर हैं, लेकिन जलकल विभाग के अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे।

जलकल के अधिकारी बोले टैंकों की हो रही सफाई

जलकल विभाग की तरफ से ओवरहेड टैंक की सफाई पिछले एक सप्ताह से लखनऊ के कई इलाकों में की जा रही है। इसके चलते पानी आपूर्ति की भी समस्या हो रही। जलकल जीएम कुलदीप सिंह का कहना है कि शिकायत आने पर तत्काल उसे सही कराया जा रहा है। लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें