Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति होने का मामला सामने आ रहा है। अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख ?

By admin · January 25, 2026 · 1 min read
लखनऊ के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति होने का मामला सामने आ रहा है। अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अब मामले में तंज कसा है। उन्होंने लखनऊ के कई इलाकों में गंदे पानी आने के सवाल के जवाब में कहा कि नगर निगम में गंदे लोग बैठे हैं, वहां गंदा पानी नही आएगा तो क्या आएगा।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा- गोमती जितनी गंदी है, बीजेपी उतनी गंदी है। अखिलेश यादव ने केजीएमयू में मजार हटाने के सवाल पर कहा कि उन्हें केजीएमयू तोड़ देना चाहिए। वह भी क्रिश्चियन लोगों ने ही बनाया है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सब नया बनाना पड़ेगा।

प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के बाद दिया था अल्टीमेटम

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने एक सप्ताह पहले कई जगहों पर निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें मिला कि कई जगहों पर सीवर में से पाइप लाइन जा रही। मंत्री ने इसे तुरंत सही कराने का निर्देश भी दिया था। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने पाइपलाइन को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था।

उन्होंने कहा था कि 30 जनवरी के बाद फिर से निरीक्षण करेंगे। खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस दौरान निरीक्षण में गंदगी मिलने पर उन्होंने जोनल से लेकर सुपर वाइजर तक 2 दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया था।

हुसैनगंज, उदयगंज और पुराना बर्फखाना में गंदा पानी आने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था।
हुसैनगंज, उदयगंज और पुराना बर्फखाना में गंदा पानी आने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था।

इन इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति

लखनऊ के हुसैनगंज, उदयगंज और पुराना बर्फखाना, त्रिवेणीनगर, पुराने लखनऊ के कई इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत है। लोगों का आरोप है कि इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। परिवार परेशान है। गंदे पानी की आपूर्ति के चलते बच्चे-बुजुर्ग बीमार होने लगे हैं। गंदे पानी से लीवर सिरोसिस और पेट की गंभीर बीमारियां हो रही हैं।

हालात यह हैं कि लोगों को पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है। बावजूद इसके हालात बदतर हैं, लेकिन जलकल विभाग के अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे।

जलकल के अधिकारी बोले टैंकों की हो रही सफाई

जलकल विभाग की तरफ से ओवरहेड टैंक की सफाई पिछले एक सप्ताह से लखनऊ के कई इलाकों में की जा रही है। इसके चलते पानी आपूर्ति की भी समस्या हो रही। जलकल जीएम कुलदीप सिंह का कहना है कि शिकायत आने पर तत्काल उसे सही कराया जा रहा है। लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

और खबरें