div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा गया। युवक को मिलने के बहाने बुलाकर गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद गाड़ी में मारपीट कर उसके पास रखे रुपए छीन लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कानपुर देहात के रूरा निवासी कुलदीप गुप्ता ने बताया पूर्व परिचित मालगुड़ी होम चिनहट निवासी अजीत त्रिवेदी ने 4 नवंबर 2025 की रात करीब 9 बजे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था।
वह रामस्वरूप कॉलेज के पास मिलने पहुंचा। जहां अजीत त्रिवेदी, उसकी पत्नी चारु द्विवेदी, विद्याभूषण, गुलाम वारिस और 5–7 अज्ञात लोग मौजूद थे। सभी ने जबरन उसे कार में खींचकर बैठाया और मारपीट करते हुए बंधक बना लिया।
जिम में ले जाकर पीटा
पीड़ित ने बताया आरोपी उसे अपने स्वीट सैंक्चुरी जिम ले गए। जहां जिम के हॉल में बैठाकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि उसे बहराइच ले जाकर गला रेत दिया जाएगा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास रखे 35 हजार रुपए नगद भी छीन लिए।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
किसी तरह मौके का फायदा उठाकर वह वहां से जान बचाकर भाग निकला और अपने मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने 10 नवंबर 2025 को बीबीडी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली
इसके बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। फिर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।




