div class=”a88a1c42″
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”f3e032cb”
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
हरिओमनगर की महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को अमान नाम के लड़के ने जबरन शादी के इरादे से अगवा कर लिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी नाबालिग बेटी स्कूल श्रीराम अकादमी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमान खान पुत्र पप्पू खान उसे जबरन अपने साथ लेकर कहीं चला गया। घटना के बाद से छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है।
पीड़िता ने बताया कि इससे पहले 4 फरवरी को अमान खान और उसकी बहनें अमरीन और साहिबा ने मोहल्लेवालों के सामने उसकी बेटी की जबरन शादी कराने को लेकर परिवार के साथ मारपीट की थी। इस दौरान जातिसूचक गालियां दी गईं और जान-माल की धमकियां भी दीं।
धर्म परिवर्तन कराकर शादी की बात कही
पीड़िता का कहना है कि अमान खान ने धमकी दी थी कि अगर उसकी बेटी की शादी उससे नहीं कराई गई तो उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर लेगा। उसके बाद से आरोपी परेशान कर रहा था। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग छात्रा की तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रा को सकुशल बरामद करने के लिए टीमें लगी हैं।




