Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नानपारा में बैंक कर्मियों की हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान

By admin · February 13, 2026 · 1 min read

नानपारा बहराइच /नानपारा नगर में बृहस्पतिवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते समस्त बैंकिंग कार्य पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यबहिष्कार किया, जिसके कारण शाखाओं में ताले लटके रहे और उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हड़ताल के कारण नगद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, ऋण संबंधी कार्य सहित अन्य आवश्यक बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। सुबह से ही बैंक शाखाओं पर पहुंचे खाताधारक निराश होकर लौटते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों और दैनिक वेतनभोगी लोगों को हुई, जिनके जरूरी कार्य बैंक से जुड़े हुए थे।

बैंक कर्मियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

बैंकिंग सेवाओं के ठप होने से नानपारा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। व्यापारिक लेन-देन प्रभावित हुआ है और आमजन में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि बैंकिंग व्यवस्था पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सके।

और खबरें