Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी शोएब किदवई हत्याकांड, 5 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ:गैर प्रांत से जुड़े तारों की आशंका, जांच में तेजी

February 18, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

बाराबंकी में शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी (50) की दिनदहाड़े हुई हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, जांच में तेजी लाई गई है और पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। घटनास्थल से 9 एमएम पिस्टल समेत तीन अलग-अलग हथियारों के खोखे बरामद हुए हैं, जिससे हमलावरों की संख्या तीन या उससे अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। महंगे और आधुनिक हथियारों के उपयोग से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारों के तार गैर-प्रांतीय गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह वारदात 13 फरवरी की दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी साजिया खान की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें