Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

दो अलग–अलग सड़क हादसों में दो घायल, एक की हालत नाजुक

February 19, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

मिहींपुरवा, बहराइच/मोतीपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर बुधवार को दो अलग–अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहली घटना दोपहर लगभग 2:40 बजे गायघाट चौराहे और मटिहा मोड़ के बीच हुई। एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बलवंत उर्फ नीरज वर्मा पुत्र रामदुलारे, निवासी अवघूत गांव थाना नवाबगंज के रूप में हुई है।

वह कार संख्या यूपी 32 जे जेड 4224 से मिहींपुरवा से नानपारा की ओर जा रहा था, तभी डीसीएम संख्या यूपी 40 टी 5646 से आमने–सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

दूसरी घटना लगभग 3:00 बजे जालिम नगर पुल के पास हुई। मंझरा गिरगिट्टी निवासी 13 वर्षीय अनुज पुत्र रामायन घास लेकर गांव लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मोतीपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, वहीं पुलिस ने घायल बाइक चालक के परिजनों को सूचना दे दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें