div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक लोडर वाहन डंपर से टकरा गया। इस हादसे में लोडर वाहन का चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लोकबंधु अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित नरसिया निवासी सौरभ (25) रविवार रात करीब 12 बजे अपना छोटा हाथी लोडर वाहन लेकर बंथरा में कटी बगिया की ओर जा रहा था। कानपुर रोड पर शिवपुरा के पास आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे लोडर वाहन पीछे से उसमें जा भिड़ा।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
राहगीरों ने पुलिस को बताया
हादसे के बाद सौरभ अपने वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सरोजनी नगर एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में फायर टीम और बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची। फायर टीम ने लोडर वाहन का केबिन काटकर सौरभ को सुरक्षित बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल सौरभ को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौरभ का उपचार लोकबंधु अस्पताल में जारी है। उधर, घटना के बाद डंपर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




