Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रेंज कार्यालय लाते समय रेस्क्यू किए गए तेंदुए की हुई मौत

February 25, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

नानपारा बहराइच /बहराइच वन्य जीव प्रभाग के वन रेंज नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बितनिया के मजरा मंगलपुरवा में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही रेंजर नानपारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से पेड़ से नीचे उतार लिया गया। हालांकि, रेस्क्यू के बाद तेंदुए को वन रेंज कार्यालय लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।

तेंदुए की मौत की जानकारी मिलते ही प्रभागीय वन अधिकारी सुंदरेसा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुआ लगभग एक वर्ष का था। तेंदुए की मौत की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
डीएफओ ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें