Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी में मृत गए को ट्रैक्टर से बांध कर कई किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है।

By admin · February 26, 2026 · 1 min read

बाराबंकी में मृत गए को ट्रैक्टर से बांध कर कई किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। पूरेडलई विकास खंड स्थित चांदामऊ गौशाला से एक मृत गाय का शव रस्सी से ट्रैक्टर से बांधा। फिर घसीटते हुए कई किलोमीटर दूर गड्ढे में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने इस घटना को कैमरे में रिकार्ड कर लिय। वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में एक ट्रैक्टर चालक मृत गए का पैर रस्सी से ट्रैक्टर के पीछे बेरहमी से घसीटता दिख रहा है। आमतौर पर मृत पशुओं को उचित प्रक्रिया के साथ दफनाने का नियम है। वीडियो वायरल होने के बाद चांदामऊ गौशाला की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहें हैं। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

ग्रामीणों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

स्थानीय निवासी राम प्रकाश, राम उदित, राम प्रताप और कर्मवीर यादव समेत कई ग्रामीणों ने गौशाला की बदहाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में रहने वाले गौवंशों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रामीणों का दावा है कि चारे और पानी के अभाव में गौवंश दम तोड़ रहे हैं। मृत पशुओं को सम्मानजनक विदाई देने के बजाय उन्हें ट्रैक्टर से घसीटकर पास के गड्ढे में फेंक दिया जाता है।

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का साक्ष्य जुटाने के लिए वीडियो बनाया और इसे साझा किया, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया जा सके। मामला तूल पकड़ते ही शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है। रामसनेहीघाट के उपजिलाधिकारी (SDM) अनुराग सिंह ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया है।

यह मामला बेहद गंभीर है। गौवंश के प्रति इस तरह की संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी कर्मचारी या अधिकारी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें