Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में बंथरा थाना क्षेत्र में बेटी के ससुराल वालों की पिटाई से घायल एक बुजुर्ग की गुरुवार रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

February 28, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में बंथरा थाना क्षेत्र में बेटी के ससुराल वालों की पिटाई से घायल एक बुजुर्ग की गुरुवार रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 61 साल के राम नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सरोजनी नगर के गौरी निवासी पूजा रावत ने बताया- करीब दो साल पहले उनकी शादी बंथरा थाना क्षेत्र के चक गांव निवासी संदीप कुमार से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

सिर पर फावड़े से हमला किया

पूजा के अनुसार, 13 फरवरी को उन्होंने ऑपरेशन के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उनसे बच्चा छीन लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सूचना मिलने पर 22 फरवरी को पूजा के पिता राम नरेश अपनी छोटी बेटी के साथ पूजा को मायके लाने के लिए उसकी ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां पूजा के ससुराल वालों ने राम नरेश और उनकी छोटी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने कथित तौर पर राम नरेश के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था इलाज

गंभीर रूप से घायल राम नरेश को पहले लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार रात ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान राम नरेश की मौत हो गई।

मारपीट की घटना के दौरान पूजा के ससुराल वालों ने उन्हें नवजात बच्चा नहीं दिया था, जिसके कारण वह अकेले ही अपने मायके चली आई थीं। इस घटना के संबंध में पूजा ने 22 फरवरी को बंथरा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पूजा की ससुराल पहुंचकर नवजात शिशु को ससुराल वालों से लेकर पूजा को सौंप दिया था। अब पुलिस राम नरेश की मौत के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और पहले से दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें