Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

यूपी के बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा।

By admin · March 2, 2026 · 1 min read

(सीनियर पत्रकार मदन पोरवाल )

यूपी के बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा।

चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। फर्श पर और बेड पर लाशें बिछी थीं। बड़ा भाई दर्द से कराह रहा था। लोगों को देखकर आरोपी ने सुसाइड करनी चाही। ईंट से अपने सिर पर कई वार किए। खून ज्यादा बहने की वजह से बेहोश हो गया।

सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। देर रात इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान गुस्से में आकर युवक ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव की है।

सूचना मिलते ही देर रात ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
सूचना मिलते ही देर रात ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

6 पॉइंट में सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए…

  • रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल (मजरे रामनगर) गांव का रहने वाला गुरुदेव बरसाद वर्मा (43) का अपने छोटे भाई निरंकार वर्मा (40) से पिछले कई सालों से संपत्ति को लेकर विवाद था। परिवार के पास कुल 18 बीघे कृषि भूमि थी, जिस पर दोनों भाई खेती करते थे।
  • पिता बदलू राम (60) ने करीब 15 वर्ष पहले 18 बीघा में से 12 बिसवा जमीन थनही गांव में बेची थी। उस बिक्री से मिले पैसों से अपने गांव में लगभग 1 बीघा 10 बिसवा जमीन खरीदी गई थी। पर इसका पैसों का हिस्सा निरंकार को नहीं मिला था। इसी बात का विवाद चल रहा था।
  • परिजनों के मुताबिक, रविवार रात निरंकार अपने हिस्से के पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर उसका पिता बदलू से विवाद शुरू हो गया। पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो निरंकार ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक के बाद एक सिर पर कई वार किए। पिता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।
  • बीच-बचाव करने आई मां संजू देवी (56), बहन पार्वती (42) और दादी शीतला देवी (80) को भी कुल्हाड़ी से काट डाला। चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बड़ा भाई गुरुदेव बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी टूट पड़ा। हमले में गुरदेव वर्मा भी गंभीर घायल हो गए।
  • हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से निरंकार ने खुद को भी खत्म करने की सोची। अपने सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करने लगा। बहुत खून बह जाने की वजह से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
  • सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बदलू, संजू, पार्वती और शीतला देवी को मृत घोषित कर दिया गया। गुरुदेव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। निरंकार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ कुल्हाड़ी और खून से सनी ईंट बरामद कर ली है।
पुलिस ने घर के बाहर डेरा डाला हुआ है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने घर के बाहर डेरा डाला हुआ है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

10 साल के मासूम ने देखा मौत का मंजर

घटना का एकमात्र चश्मदीद गवाह गुरुदेव का 10 साल का बेटा आजाद बाल-बाल बच गया। वह घटना के समय पिता के साथ दूसरे कमरे में था। शोर-शराबा सुनकर वह बाहर आया। चाचा को देखकर बाहर ही छिप गया। अपनी आंखों से पूरा हत्याकांड देखता रहा।

फिलहाल पुलिस ने आजाद को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। उससे घटना के बारे में जानकारी ले रही है। गुरुदेव वर्मा ने थाना रुपईडीहा में लिखित तहरीर देकर निरंकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने निरंकार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए लखनऊ भेजा है। उसके ठीक होने पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने गुरुदेव के 10 साल के बेटे आजाद से पूरी घटना समझी।
पुलिस ने गुरुदेव के 10 साल के बेटे आजाद से पूरी घटना समझी।

कुछ ही घंटों में गोंडा रवाना होने वाला था परिवार

आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया- गुरदेव का पूरा परिवार ‘जय गुरुदेव’ का अनुयायी था। पूरा परिवार सोमवार सुबह ही गोंडा में आयोजित जय गुरुदेव के समागम में रवाना होने वाला था। मृतका पार्वती भी परिवार के साथ गोंडा जाने के लिए रविवार सुबह ही ससुराल से अपने मायके पहुंची थी। पार्वती की शादी श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोखरियन पुरवा गांव में पप्पू वर्मा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।

जमीन का बंटवारा और पुराना लेन-देन

लोगों ने बताया- परिवार के पास लगभग 18 बीघा कृषि भूमि थी। दोनों भाई आपस में आधा-आधा बांटकर खेती करते थे। दोनों के बीच खुला विवाद पहले कभी सामने नहीं आया। करीब 15 साल पहले पिता ने थनही गांव में 12 बिसवा जमीन बेची थी। उससे मिले पैसों से गांव में कुछ जमीन खरीदी थी। प्रारंभिक जांच में जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर ही विवाद की आशंका जताई जा रही है।

दो साल पहले आरोपी की पत्नी छोड़कर चली गई थी

पुलिस ने बताया- पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी निरंकार की शादी लगभग सात वर्ष पहले रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार, विवाह के करीब दो वर्ष बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था।

वारदात के बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
वारदात के बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, गांव में फोर्स तैनात- ASP

एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया-

प्राथमिक जांच में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। आरोपी का इलाज जारी है। झाड़ियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

होली से पहले दहला गांव, मातम में डूबा परिवार

होली से ठीक पहले हुए इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे गांव को दहला दिया है। एक ही घर से चार अर्थियां उठने से माहौल गमगीन है। पुलिस का दावा है कि कानून-व्यवस्था सामान्य है, लेकिन एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात रखा गया है।

और खबरें