Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है, आरोपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के रिश्ते के साले का ?

March 3, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है, आरोपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के रिश्ते के साले का नाबालिग बेटा है। सोमवार को उसका बर्थडे था। बर्थडे मनाने के लिए वह दोपहर साढ़े तीन बजे अपने दोस्त उनैज को उसके घर से कार से ले गया। गाड़ी में उसके 2 दोस्त और ड्राइवर भी थे।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने अपने घर के नीचे कार खड़ी करवाई। चारों कार में पार्टी करने लगे। इसी दौरान गोली चल गई, जो उनैज के माथे पर लगी। इसके बाद ड्राइवर और तीनों बच्चे उनैज को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

उनैज के पिता जमीर खान ने इस मामले में FIR दर्ज कराई। इसमें लिखा है- आरोपी छात्र के पिता संजीव त्रिपाठी ने घटना की जानकारी फोन से मुझे और पुलिस को दी। इसके बाद हम लोग लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। तब हमें पता चला कि बेटे की मौत हो गई है।

फिलहाल, पुलिस ने कार में सवार तीनों छात्रों, आरोपी के माता-पिता और ड्राइवर के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है। रिवॉल्वर आरोपी छात्र के बिजनेसमैन पिता संजीव त्रिपाठी के नाम पर है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

आरोपी छात्र के चाचा गुड्डू त्रिपाठी MLC रह चुके हैं। वहीं, जमीर खान का आरोप है कि गोली गलती से नहीं लगी, बीच माथे पर सटाकर मारी गई है। इसके लिए कुछ लोगों ने मेरे बच्चे के हाथ-पैर भी पकड़े होंगे। आरोपी के पिता संजीव त्रिपाठी ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में मुझे देख लेने की धमकी भी दी थी।

मंगलवार दोपहर को मृतक उनैज का शव जब सरोजनी नगर के बेहसा गांव लाया गया तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नाराज लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी भी पहुंचे। परिवार से मुलाकात के बाद कहा- अगर पुलिस ने दो दिन के भीतर सभी आरोपियों को नहीं पकड़ा तो आंदोलन करेंगे।

div class=”f3e032cb “सरोजनीनगर के बेहसा गांव में मृतक उनैज के घर के बाहर नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।div
div class=”f46ba790″सरोजनीनगर के बेहसा गांव में मृतक उनैज के घर के बाहर नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।div
div class=”f3e032cb “मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।div
div class=”f46ba790″मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।div
div class=”f3e032cb “यह तस्वीर मृतक उनैज की है। बच्चे के माथे के बीचोंबीच गोली मारी गई है।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर मृतक उनैज की है। बच्चे के माथे के बीचोंबीच गोली मारी गई है।div
div class=”f3e032cb “उनैज के पिता ने पुलिस अधिकारी रजनीश वर्मा के माथे पर भी उंगली लगाकर बताया कि यहां गोली मारी गई है।div
div class=”f46ba790″उनैज के पिता ने पुलिस अधिकारी रजनीश वर्मा के माथे पर भी उंगली लगाकर बताया कि यहां गोली मारी गई है।div
divdiv

पिता बोले- बेटे को घर से ले गए, बाद में डेडबॉडी मिली

सरोजनीनगर में रहने वाले जमीर खान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा उनैज स्टेलामेरी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। जमीर ने बताया- कृष्णानगर में बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले संजीव त्रिपाठी के यहां बर्थडे पार्टी थी। उनका बेटा अपने दोस्त के साथ मेरे घर पहुंचा। बेटे को साथ ले जाने लगे, तो मैंने मना कर दिया। लेकिन, लड़के जबरदस्ती उनैज को लेकर चले गए। बेटा भी दोस्ती के नाते चला गया।

div class=”f3e032cb “पूर्व MLC गुड्डू त्रिपाठी की फेसबुक प्रोफाइल पर कवर फोटो भाजपा के एक मंच की लगी है।div
div class=”f46ba790″पूर्व MLC गुड्डू त्रिपाठी की फेसबुक प्रोफाइल पर कवर फोटो भाजपा के एक मंच की लगी है।div
div class=”f3e032cb “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को माला पहनाते पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू।div
div class=”f46ba790″रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को माला पहनाते पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू।div
div class=”f3e032cb “पूर्व MLC अरविंद त्रिपाठी अपने बहनोई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कवि कुमार विश्वास के साथ।div
div class=”f46ba790″पूर्व MLC अरविंद त्रिपाठी अपने बहनोई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कवि कुमार विश्वास के साथ।div
divdiv

पिता बोले- कोई माथे पर गोली कैसे खा सकता है?

जमीन खान ने बताया- शाम 7:30 बजे आरोपी के पिता संजीव त्रिपाठी ने मुझे वॉट्सऐप पर फोन किया। मेरे बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा कि तुम्हारा भाई लोकबंधु में है, तुरंत अस्पताल आ जाओ। इसके बाद हम सभी लोग लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। लेकिन, वहां हमें बच्चे से नहीं मिलने दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया।

उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। कोई माथे पर गोली कैसे खा सकता है? उसे कुछ लोगों ने पहले पकड़ा होगा, फिर माथे पर गोली मारी होगी। हत्या को छिपाने की कोशिख की जा रही है। इन लोगों ने रोजे वाले दिन बेटे को मार दिया। मेरा बेटा अंतिम समय में भूखा-प्यासा मर गया।

div class=”f3e032cb “सोमवार रात पुलिस अधिकारी लोकबंधु अस्पताल में पुलिस अफसर उनैज के पिता को समझाने में लगे रहे। इस दौरान वह आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कहते रहे।div
div class=”f46ba790″सोमवार रात पुलिस अधिकारी लोकबंधु अस्पताल में पुलिस अफसर उनैज के पिता को समझाने में लगे रहे। इस दौरान वह आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कहते रहे।div

उनैज के बड़े पापा समीर ने बताया- भतीजे का 2 दिन पहले ही जन्मदिन था। अब सब खत्म हो गया। उनैज पढ़ने में काफी होशियार था। सोमवार को उसके दोस्त घर पहुंचे। साथ चलने को कहने लगे, तो रोजा होने की वजह से उसके पिता ने मना कर दिया।

कहा- रोजा है, इस वजह से बेटा तुम लोगों के साथ नहीं जा पाएगा। इस पर दोस्त यह कहकर उसे अपने साथ ले गए कि हम लोग रोजा खुलवा देंगे। हमारे भी कई हिंदू दोस्त हैं। इसलिए हम लोगों को लगा कि जाने देते हैं। बेटे का रोजा ये लोग खुलवा देंगे। भतीजे ने भी कहा कि पापा, मैं नहीं गया तो मेरे दोस्तों को बुरा लगेगा। उसे नहीं पता था कि दोस्त उसे मारने के लिए ले जा रहे हैं।

वहीं, चाचा अतीक खान ने बताया- उनैज का हत्यारोपी दोस्त गुड्डू पंडित का भतीजा है। गुड्डू पंडित, ब्रजेश पाठक का साला है।

कार से पिस्टल लेकर फ्लैट में गए बच्चे

अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चे बर्थडे की पार्टी कर रहे थे। कुछ लड़के फ्लैट से निकलकर नीचे पार्किंग में आए। यहां खड़ी कार में काफी देर तक बैठे रहे। कार में लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। बच्चे उसे लेकर फ्लैट में वापस चले गए। खेल-खेल में गोली चल गई, जो बच्चे के माथे पर जा लगी।

div class=”f3e032cb “लोकबंधु अस्पताल के बाहर मृतक बच्चे के घरवाले पहुंचे। एक महिला पुलिस के आगे हाथ जोड़कर कार्रवाई की गुजारिश करती रही।div
div class=”f46ba790″लोकबंधु अस्पताल के बाहर मृतक बच्चे के घरवाले पहुंचे। एक महिला पुलिस के आगे हाथ जोड़कर कार्रवाई की गुजारिश करती रही।div
divdiv

शव देखने उमड़ी भीड़, नारेबाजी की

पुलिस ने मृतक उनैज के शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया। परिजन शव को लेकर जैसे ही सरोजनी नगर के बेहसा गांव पहुंचे। शव को देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नाराज लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। लोग बोले-जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी। शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस की समझाइश के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

div class=”f3e032cb “सरोजनी नगर के बेहसा गांव में भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज लोग बोले कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।div
div class=”f46ba790″सरोजनी नगर के बेहसा गांव में भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज लोग बोले कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।div
divdiv

पड़ोसी बोले- 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या की

पड़ोसी डॉ. सलमान ने कहा- उनैज बहुत ही मासूम और शरीफ बच्चा था। 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या की गई है। उसके माथे पर वार किया गया है। मारने वाले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के रिश्तेदार हैं। हम मोदी-शाह से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। जिस व्यक्ति की पिस्टल है, उसे गिरफ्तार किया जाए। घटना के समय बच्चे के साथ मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की जाए, जिससे हत्या का सही कारण पता चल सके।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″पड़ोसी डॉ. सलमान ने कहा-उनैज बहुत ही मासूम और शरीफ बच्चा था। बच्चे की निर्मम हत्या की गई है।div
divdiv

सांसद बोले- दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी हो

मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी बेहसा गांव पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने बताया- मैंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को 2 दिन का समय दिया है। अगर गिरफ्तारी नहीं होगी, तो हम आंदोलन करेंगे।

div class=”f46ba790″मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी ने कहा-पुलिस अधिकारियों को दो दिन की मोहलत दी है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।div

DCP निपुण अग्रवाल ने बताया-

div class=”b36654ad”

सोमवार देर शाम सूचना मिली कि 13 साल का लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां एक्सीडेंटल फायर की वजह से उसकी मौत हो गई। पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

div

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें