Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी में शोएब अहमद किदवई हत्याकांड के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।

March 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”बाराबंकी में शोएब अहमद किदवई हत्याकांड के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और जल्द खुलासे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदर्शन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने पहले 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 21 दिन बाद भी कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के गदिया निवासी शोएब अहमद किदवई उर्फ बांबी (48) की 13 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शोएब लखनऊ स्थित अपने आवास से कार द्वारा बाराबंकी कचहरी आ रहे थे। असेनी मोड़ के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर लगभग 15 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में चार गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम पिस्टल समेत अन्य हथियारों के कई खाली खोखे बरामद हुए थे। मृतक की पत्नी शाजिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें बाराबंकी और आसपास के जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही हैं। मोबाइल सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग के माध्यम से भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।

मामले का खुलासा न होने के कारण अधिवक्ताओं में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएम और एसपी कार्यालय का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें