Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मोतीपुर में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,, घर पर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख,, कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया गया काबू।

March 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

 

मिहींपुरवा बहराइच/मोतीपुर में एक मकान में लगी आग घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख। कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया गया काबू। सूचना पर मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस व दमकल की गाड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के मोतीपुर में सुबह लगभग 10:30 बजे अचानक अनवर पुत्र रसूल बख्श के यहां शाट सर्किट से घर के पहले माले पर आग लग गई। जबकि मकान के नीचे कॉस्मेटिक की दुकान संचालित है।

अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने मोटर चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर में रखा एलईडी ,फ्रिज ,टीवी,बेड इत्यादि घरेलू सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई।

इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया जा रहा। घटना की सूचना मोतीपुर पुलिस राजस्व विभाग के साथ दमकल को भी दी गई। सूचना पर मोतीपुर पुलिस दमकल गाड़ी भी पहुंच गयी। दमकल कर्मियों द्वारा भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लेखपाल द्वारा जांच कर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें