Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

पिस्टल लगाकर सांसद चंद्रशेखर के करीब पहुंचा युवक:बाराबंकी में सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा करणी सेना ने दी थी धमकी

By admin · March 16, 2026 · 1 min read

बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में युवक मंच के करीब पिस्टल लगाकर पहुंचा। उस समय चंद्रशेखर संबोधित कर रहे थे, युवक उनसे सिर्फ 10 कदम दूर था। सुरक्षाकर्मी को उसकी हरकत पर शक हुआ, तो उसे पकड़कर मंच से दूर ले गए। जनसभा से बाहर निकाल दिया।

युवक ने अपना नाम अमित कुमार बताया। कहा कि वह सिपाही है और पुलिसलाइन में तैनात है। वह सादे कपड़ों में था। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया- ड्यूटी के लिए सादीवर्दी में अमित को लगाया गया था। करणी सेना ने चंद्रशेखर को बाराबंकी न आने की चेतावनी दी थी। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

चंद्रशेखर ने कहा- ईरान के लीडर अयातुल्ला खामेनेई का रिश्ता बाराबंकी की मिट्टी से रहा है। उन्होंने डरने या समझौता करने के बजाय शहादत के रास्ते को चुना। इसी तरह वे भी जुल्म के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा से लोग डरे नहीं, हमारे साथ आएं। हम 2027 में भाजपा की सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।

चंद्रशेखर ने बडेल मैदान में हुई जनसभा में कहा- ईरान के लीडर अयातुल्ला खामेनेई का रिश्ता बाराबंकी की मिट्टी से रहा है।
चंद्रशेखर ने बडेल मैदान में हुई जनसभा में कहा- ईरान के लीडर अयातुल्ला खामेनेई का रिश्ता बाराबंकी की मिट्टी से रहा है।

भाईचारे के दम पर सरकार बदलने का भरोसा जताया

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रविवार दोपहर 2.30 बजे हैदरगढ़ रोड स्थित बडेल मैदान में पहुंचे। यहां कांशीराम की जयंती और पार्टी के छठें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा- जब तक हम मैदान में नहीं थे, तब तक लोग कहीं भी वोट दे रहे थे, लेकिन अब आजाद समाज पार्टी मजबूती से काम कर रही है।

उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र नगीना का उदाहरण देते हुए कहा, जिस तरह वहां की पांचों विधानसभाओं में भाजपा को धूल चटाई गई, वही इतिहास अब पूरे उत्तर प्रदेश में दोहराया जाएगा। उन्होंने भाईचारे के दम पर सरकार बदलने का भरोसा जताया।

आजाद समाज पार्टी की जनसभा में एक बच्ची सांसद चंद्रशेखर का स्क्रेच बनाकर लाई।
आजाद समाज पार्टी की जनसभा में एक बच्ची सांसद चंद्रशेखर का स्क्रेच बनाकर लाई।

महापुरुष किसी एक जाति या दल के नहीं होते

डॉ. अंबेडकर और कांशीराम साहब को सभी पार्टियों द्वारा अपना बताने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा- महापुरुष किसी एक जाति या दल के नहीं होते। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि साल 2006 से 2026 तक आखिर इन पार्टियों को महापुरुषों की याद क्यों नहीं आई।

उन्होंने दावा किया कि जब से ‘आजाद समाज पार्टी’ ने मोर्चा संभाला है, तभी से अन्य दलों में कांशीराम साहब को अपना बताने की होड़ लगी है।

युवक के कमर में रिवॉल्वर लगी हुई थी। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया।
युवक के कमर में रिवॉल्वर लगी हुई थी। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने करणी सेना की धमकी का जवाब दिया। कहा, वे संघर्ष करने वाले लोग हैं और धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाना भी जानते हैं। समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं।

सांसद चंद्रशेखर ने कहा, वे एक संवैधानिक व्यक्ति हैं और संविधान को मानने वाले सज्जन लोग हैं। वे किसी से नहीं डरते, बल्कि भारतीय संविधान के मूल्यों के खिलाफ जाने से डरते हैं।

और खबरें