Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की सैरपुर पुलिस ने एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में एक ?

By admin · March 18, 2026 · 1 min read
लखनऊ की सैरपुर पुलिस ने एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में एक ज्वैलर्स सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

यह घटना 22 जनवरी की रात सैरपुर इलाके में स्थित राज ज्वैलर्स की दुकान में हुई थी। दुकान मालिक राम दयाल शाह सोनी, निवासी शाहपुर तकिया, सैरपुर ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे जब वह दुकान बंद कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चुरा लिया। इस बैग में दुकान का सोना और चांदी रखा हुआ था।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन्हीं फुटेज के आधार पर सैरपुर पुलिस ने मंगलवार रात लगभग 1 बजे लोधमाऊ अंडरपास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। वे बाइक पर सवार होकर लखनऊ से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे।

चोरी के आरोपी युवकों को जज के सामने पेश करने ले जाती पुलिस।
चोरी के आरोपी युवकों को जज के सामने पेश करने ले जाती पुलिस।

सोने के दो लॉकेट और कान के सुई धागे बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल राठौर (24) निवासी जानकीपुरम, विवेक वर्मा (23) निवासी सैरपुर और राहुल वर्मा (23) निवासी सैरपुर के रूप में हुई है। इनके साथ एक ज्वैलर्स अजय वर्मा (25) को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सैरपुर इलाके के रैथा रोड पर स्थित राज ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

चोरी के बाद, उन्होंने सारा सामान सैरपुर बाजार में स्थित अजय ज्वैलर्स (लोधी मार्केट) की दुकान में 1,36,500 रुपए में बेच दिया था। आरोपियों ने बताया कि बेचे गए पैसों को उन्होंने आपस में बांट लिया था और बचा हुआ सामान भी आपस में बांट लिया था। पुलिस ने अजय ज्वैलर्स की दुकान से लगभग 1 किलो 440 ग्राम चांदी, सोने के दो लॉकेट और कान के सुई धागे बरामद किए हैं।

आरोपियों के पास से बरामद सामान

सैरपुर पुलिस ने ज्वैलर्स अजय वर्मा के पास से 1 किलो 440 ग्राम चांदी के जेवरात जिसमें हॉफ कामरपेटी, 4 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी पायजेब व कुछ टूटी पायल व 2 सोने के लॉकेट, सुई धागा बरामद किया है, साथ ही तीन अन्य आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 सोने का लॉकेट,4000 हजार रुपए,1 चांदी का ब्रेसलेट,7000 रुपए और 1 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया और 5000 रुपए सहित घटना में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की।

पुलिस ने चेक किए 150 से अधिक कैमरे

थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया- घटना का खुलासा करने के लिए घटना का खुलासा करने के लिए लगभग डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की तलाश की जिसके बाद आरोपियों तक पहुंच जा सका।

और खबरें