div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ में 17 साल की लड़की लापता हो गई। घरवालों के मुताबिक, वह देर शाम मौसा के साथ दवा लेने निकली थी। गांव के बाहर जाते ही मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। कहा कि जल्दी आ जाओ। तुम्हारी बहन को कुछ लोग ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
divdiv
div
घरवालों के पहुंचने पर उसके मौसा बेहोश मिले। कुछ ही दूरी पर लड़की के सभी कपड़े सहित अंडरगार्मेंट्स पड़े मिले। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित घैला पुलिस चौकी के पास की है। घरवालों ने डायल 112 पर सूचना दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। SDRF की टीम ने गोमती नदी में सर्च अभियान चलाया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। गोमती में सर्च अभियान शुरू किया।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=”COTS5PWxq5MDFS-dSwUdVUoXUw”
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID2_300x250_0__container__”div
div
div
घरवालों के मुताबिक, लापता लड़की घैला पुल के पास मामा कॉलोनी की रहने वाली रिया है। उसे मौसा कुलदीप मौर्या बुधवार रात खाना खाने के बाद रात 8 बजे दवा लेने के लिए अपने साथ ले गए। करीब 15-20 मिनट बाद रिया के भाई अरुण मौर्या के मोबाइल पर कुलदीप ने फोन किया और अपहरण की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही अरुण मौर्या (भाई) अपनी मौसी काजल मौर्या और मामा बृजेश के साथ घटनास्थल की ओर भागे। जब वे लोग पीपे वाले पुल के पास पहुंचे तो वहां मौसा कुलदीप मौर्य घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में मिले। आसपास देखने लगे तो कुछ दूरी पर रिया के कपड़े और अन्य सामान मिले।
मामा बोले- दवा लेने गई थी
मामा बृजेश ने बताया- मेरी भांजी रिया अपने मौसा के साथ दवा लेने गई थी। उसके मौसा ने भांजे अरुण को फोन कर बताया कि जल्दी आ जाओ। कुछ लोग रिया को खींचकर ले जा रहे हैं। हम लोग पहुंचे तो देखा उसके मौसा बेहोश मिले। यह घटना रात 8 से 8:30 के बीच की है।
divdiv
मौसी बोली- मौसा ने कहा था दवा लिवा लाओ
लड़की की मौसी काजल ने बताया- मौसा कुलदीप ने खाना खाया। उसके बाद बोले कि हमारी कमर में दर्द है। दवा लेने जा रहे हैं। चलो बेटी दवा लिवा लाओ। उनके साथ रिया चली गई। 15-20 मिनट में अरुण को फोन किया कि जल्दी आ जाओ। रिया को कुछ लोग लिए जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं।
हम लोग जब यहां पहुंचे तो देखा कि मौसा कुलदीप बेहोश पड़े हैं। कुछ दूरी पर रिया के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स, चप्पल सब पड़े मिले लेकिन रिया कहीं नहीं थी। इस पर हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पता नहीं हमारी बेटी के साथ क्या हुआ होगा।
div class=”f3e032cb “
divdiv
सुबह 9 बजे लड़की की डेडबॉडी मिली
मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी थी। SDRF के सर्च लगातार अभियान में सुबह 9 बजे लड़की की डेडबॉडी मिली। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″SDRF को करीब 12 घंटे बाद गोमती में लड़की की डेडबॉडी मिली।div
divdiv
पुलिस बोली- मौसा ने झूठी कहानी रची
मड़ियांव पुलिस ने बताया कि मौसा ने भांजी के अपहरण की झूठी कहानी रची है। पुलिस सूचना पर पहुंची तो मौसा कुलदीप बेहोश नहीं बल्कि, बहुत नशे में पड़ा था। पुलिस को बताया था कि मौसा ऑटो से नाबालिग के साथ जा रहा था। कार से आए लोगों ने उससे मारपीट की, फिर बेटी को लेकर चले गए।
पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच की तो कोई भी कार नहीं नजर आई है। उसके उलट सीसीटीवी में मौसा के साथ रिया बाइक से जाते हुए नजर आई है। पीपा पुल के समीप नदी किनारे रिया के कपड़े और चप्पल व्यवस्थित रूप से रखे हुए मिले। जबकि, बताया गया था कि उसके कपड़े पड़े हुए हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″रात में घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस पहुंची तो घटनास्थल पर भीड़ लग गई।div
divdiv
इंस्टाग्राम से मिले थे मौसा-मौसी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिया की मौसी काजल की कुलदीप से दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। कुलदीप की रिया से भी नजदीकियां थीं। ये दोनों अक्सर बाहर घूमने जाते थे। मां ने करीब 5 साल पहले पति को छोड़कर किसी दूसरे युवक से शादी कर ली थी। पुलिस ने मृतका के पिता से संपर्क किया है।




