Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इटौंजा और अलीगंज थानों के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है।

March 21, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इटौंजा और अलीगंज थानों के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों, आईजीआरएस रैंकिंग में खराब प्रदर्शन और होली के दिन सामने आए विवादित मारपीट मामले के बाद यह फैसला लिया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने शनिवार को आदेश जारी कर दोनों थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है।div
div

होली के दिन की घटना बनी कार्रवाई की बड़ी वजह

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

अलीगंज थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई मारपीट की घटना ने पूरे मामले को तूल दे दिया। आरोप है कि पुरनिया चौकी इंचार्ज और संबंधित पुलिसकर्मियों ने गंभीर धाराओं को नजरअंदाज करते हुए धारा 307 हटाकर मामूली धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस मामले को लेकर डीजीपी मुख्यालय में शिकायत पहुंची, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद अलीगंज क्षेत्र के डीसीपी समेत अन्य अधिकारियों को तलब किया गया और पूरे प्रकरण पर कड़ी फटकार लगाई गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद थाना प्रभारी अशोक सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि पुरनिया चौकी इंचार्ज विनय मिश्रा को पहले ही निलंबित किया जाचुका है।

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, जानलेवा हमले की बात

इस मामले में पीड़ित शक्ति सिंह, जो डीजीपी मुख्यालय में ओएसडी पद पर तैनात बताए जा रहे हैं, ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, वह पुरनिया अलीगंज से बीएसएनएल कॉलोनी की ओर जा रहे थे, तभी एक वाहन ने रास्ता रोक लिया।

इसके बाद अभय नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा, नकदी और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गए। ऐसे गंभीर आरोपों के बावजूद मुकदमे में धारा 307 न लगाने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया।

आईजीआरएस रैंकिंग और लगातार शिकायतों ने बढ़ाई सख्ती

सूत्रों के अनुसार, इटौंजा और अलीगंज थानों को लेकर पहले से ही शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) की समीक्षा बैठक में भी दोनों थानों की रैंकिंग खराब पाई गई थी। जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और लंबित मामलों की संख्या बढ़ने के चलते पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया और दोनों थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

 

इटौंजा थाना प्रभारी भी हटाए गए, नई तैनाती

इटौंजा थाना प्रभारी मारकंडेय यादव को भी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वह पिछले करीब दो वर्षों से इस पद पर तैनात थे और उनकी तैनाती अस्थायी बताई जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और कार्यप्रणाली में सुधार न होने के कारण यह कार्रवाई की गई।

 

उनकी जगह दुबग्गा थाने के अतिरिक्त प्रभारी सोबरन सिंह को इटौंजा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जिन्हें थाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अलीगंज थाने में भी नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी ध्रुव कुमार को अलीगंज का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें