Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरे को दौड़ाकर गोली मारी।

By admin · March 22, 2026 · 1 min read
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरे को दौड़ाकर गोली मारी। उसके बाएं पैर में गोली लगी। उपचार के लिए उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लुटेरे की पहचान अर्जुन रावत के रूप में हुई है। वह आशियाना थाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने क्षेत्र में महिलाओं से मोबाइल लूट करने की बात कबूल की है। उसके पास से महिला से लूटा गया मोबाइल, काली पल्सर, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

लुटेरे के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस ने बताया कि 22 मार्च की देर रात करीब 11 बजे पुलिस टीम सैनिक विहार कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान काली पल्सर सवार संदिग्ध को रूकने का इशारा किया गया। वह बाइक घुमाकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली संदिग्ध युवक के पैर में लगी। वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी इसी पल्सर से लूट करता था।
आरोपी इसी पल्सर से लूट करता था।

20 मार्च को लूटा था मोबाइल

भदरुख थाना आशियाना निवासी प्रीति सिंह पत्नी देशराज सिंह के अनुसार, वह 20 मार्च की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच करुणा कैंसर अस्पताल, बंगला बाजार ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थीं। सेनानी विहार स्थित किया कार शोरूम के पास पहुंचने पर वह अपनी सहकर्मी सुमन से फोन पर बात कर रही थीं, तभी पीछे से पल्सर बाइक (नंबर UP32PR5996) सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और तेलीबाग चौराहे की ओर फरार हो गए।

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश में दबिश दी। इसी दौरान मुठभेड़ में आरोपी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से लूट से संबंधित अहम सुराग मिले हैं, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

और खबरें