Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

March 23, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

 

मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहींपुरवा चौकी के पास रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड नंबर 15 पांडे पुरवा निवासी लखन (37) पुत्र हलैत मिहींपुरवा चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। वह रविवार को रोज की तरह घर से दुकान के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह मिहींपुरवा चौकी के पास रेलवे लाइन किनारे लगे सागौन के पेड़ से उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। शव देख राहगीरों ने गांव में सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी विकलांग है

और उसके दो बेटियां व एक बेटा है। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें