Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पर लखनऊ के बाजारखाला इलाके के फूल व्यापारी से ठगी करने का आरोप लगा है।

March 26, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”यह तस्वीर AI जेनरेटेड है। - Dainik Bhaskardiv

div class=”f46ba790″यह तस्वीर AI जेनरेटेड है।div

div class=”fe1b7d06″div

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पर लखनऊ के बाजारखाला इलाके के फूल व्यापारी से ठगी करने का आरोप लगा है। व्यापारी ने उन पर स्कूटी लूट और वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को कोर्ट के जरिये रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

डालीगंज बरौलिया निवासी फूल कारोबारी पंकज गौतम ने बताया कि बाजारखाला के भदेवा निवासी जीशान खान ने खुद को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बताते हुए सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने कई कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए।

पीड़ित का आरोप है कि जून 2022 में आरोपी ने उसकी स्कूटी लूट ली। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी वसूली के लिए उसके घर पहुंचने लगे। स्कूटी वापस मांगने पर आरोपी ने मारपीट की और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर अर्दब में लेता था

पंकज का आरोप है कि खुद को गृहमंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का करीबी बताकर लोगों पर दबाव बनाता है। उनके साथ में अपनी तस्वीरें दिखाता हैं। आने वाले दिनों में सरकार में मंत्री बनने का दावा कर बिल्डरों और अन्य लोगों से वसूली करता है।

पीड़ित का कहना है कि हसनगंज और बाजारखाला थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें