Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह 8 बजे तक में कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने लगी। मौसम विभाग की तरफ से ?

By admin · March 27, 2026 · 1 min read

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह 8 बजे तक में कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने लगी। मौसम विभाग की तरफ से शहर में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिन में बादलों की गरज-चमक के साथ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 48 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी दर्ज किया गया।

सुबह बारिश से सड़कों पर हल्का पानी भर गया। तस्वीर 1090 के पास की है।
सुबह बारिश से सड़कों पर हल्का पानी भर गया। तस्वीर 1090 के पास की है।

तापमान में 3 डिग्री तक रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में दो उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को बारिश का एक दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जाएगा।

इसके बाद 28 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 29 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से 29 से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में फिर से बारिश का दौर चलने की संभावना है। इन दोनों मौसम तंत्रों के कारण प्रदेश में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सुबह से यलो जोन में AQI

लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 101 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया है। इसमें तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 132, लालबाग 132, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज 101, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 84, गोमतीनगर 90 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 69 रहा है। जबकि गुरुवार को 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 115 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया था।

और खबरें